Dainik Haryana News

Haryana News: पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ तथा हरियाणा में भी हाई एलर्ट!

 
Haryana News: पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ तथा हरियाणा में भी हाई एलर्ट!
G20 Update: खालिस्तान की मांग कर रहे हैं अमृतपाल पर पुलिस नें कसा सिकंजा।अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ तथा हरियाणा में भी एलर्ट किया गया है। CRPF के जवानों की तैनाती भी की गई है। धारा 144 लगाई गई है। एसपी के सख्त आदेश हैं कि यदि 5 यां 5 से लोगों से अधिक लोग किसी सार्वजनिक स्थल पर कानून का उल्लंघन करते नजर आए तो उनपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। हरियाणा में CM आवास की सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है।     Dainik Haryana News: Chandigarh and Haryana:खालिस्तान की मांग कर रहे अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस अमृतपाल सिंह के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। चंडीगढ़ के DC नें धरना प्रदर्शन तथा शहर में हथियार रखने पर बैन लगा दिया है। यदि कोई भी इसका दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।    

29 मार्च से शुरू होगी जी 20 की बैठक

  Read Also: Toll Tax : वाहन चालकों की हुई मौज, इन हाइवे पर अब नहीं कटेगा टोल टैक्स   चंडीगढ़ में 29 मार्च को जी 20 की बैठक ( G20 meeting) होगी। जिसके चलते वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में आने जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। शहर में किसी भी धरने प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। 27 मार्च से शहर में कई दिनों तक नो फ्लाईंग जोन रहेगा। चंडीगढ़ DC विनय प्रताप सिंह के आदेश देने पर भी शहर में धरने प्रदर्शन हो रहे हैं।     जिसके बाद शहर में धारा 144 ( section 144) लागू कर दी गई है। पुलिस को मिली अज्ञात सुचना से पता चला है कि कुछ लोग धरना प्रदर्शन के बीच कानून का उल्लंघन कर उपद्रव मचा सकते हैं। पुलिस ने इसे सख्ती से लेते हुए धारा 144 लगाई है।       शहर में हथियार रखने पर अगले 2 महीने तक रोक लगाई गई है। ताकि कोई इनका गलत तरीके से इस्तेमाल नं कर सके। इससे जान माल की हानि हो सकती है। इसलिए DC विनय प्रताप सिंह ( DC Vinay Pratap Singh)नें इसको लेकर सख्त आदेश दिया है। पुलिस तथा मिलट्री को भी अपनी डयूटी के दौरान ही हथियार रखने की अनुमति है।     Read Also: Weather : बरसात ने किसानों का किया बुरा हाल, मंडियों में इनती फसल खराब   DC का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुरक्षा कर्मी 24 घंटे अपनी डयूटी पर लगें रहेंगे तथा सख्ती से अपनी डयूटी करेंगे। नया गांव समेत चंडीगढ़ की सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।