Dainik Haryana News

BMW ने लॉन्च किया धाकड़ E-Scooter, कीमत भी बस इतनी

 
BMW ने लॉन्च किया धाकड़ E-Scooter, कीमत भी बस इतनी
BMW New Launching : डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार तेजी को देखते हुए लोग ई वाहनों की और रूख कर रहे हैं। अगर आप भी कोई ई स्कूटर लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें बीएमडब्ल्यू ने नया ई स्कूटर लॉन्च किया है जो एक दम दिल छुने वाला है। आइए खबर में जानते हैं स्कूटर की कीमत। Dainik Haryana News :#CE 02 E-Schooter(ब्यूरो): बीएमडब्ल्यू दुनिया की सबसे लग्जरी वाहनों का निर्माण करती है। हाल ही में कंपनी ने अपना नया ई स्कूटर लॉन्च किया है जिसे देखकर लोग लेने के लिए दौड़ पड़े हैं। इसकी लुक और कलर इतना कातिल है कि इससे नजर ही नहीं हट रही है। कंपनी ने ई स्कूटर सीई जीरो टू(CE 02) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है जिसने आते ही तहलका मचा दिया है। स्कूटर की कीमत की बात की जाए तो यह आपको 7599 अमेरिकी डॉलर में मिलगा और भारतीय इसे 6.3 लाख रूपये में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसका काफी पैपी डिजाइन किया है। स्कूटर में सिंगल और डबल बैटरी विकल्प दिया गया है इसकी रेंज 45 किलोमीटर की दी गई है आने वाले समय में इसकी रेंज को डबल किया जा सकता है। READ ALSO :Haryana News : कांग्रेस नेताओं की तिकड़ी ने तिरंगा युवा अधिकारी यात्रा के जरिए किया शक्ति प्रदर्शन

कब होगा भारत में लॉन्च?

आपको बताते चलें भारत में इसे लॉन्च करने के बारे में अभी तक कंपनी ने कुछ कहा नहीं है। हालांकि, जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है। इस स्कूटर की रेंज काफी कम है लोगों का कहना है कि इसी रेंज में मार्केट में स्कूटर एक लाख की कीमत में मौजूद हैं। लेकिन जो फीचर्स इस स्कूटर में आपको मिलेंगे वो किसी और में नहीं मिल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि अगली लोचिंग में इसकी रेंज को बढ़ाकर डबल यानी 90 किलोमीटर तक किया जा सकता है। READ MORE :Longest Train : ये है देश की सबसे लंबी ट्रेन, एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में लग जाता है 1 घंटे का समय सिंगल बैटरी स्कूटर को यूरोपियन देशों में टीनएजर्स के लिए लॉन्च किया गया है जो 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ता है। डुअल बैटरी पैक वेरिएंट में टॉप स्पीड की बात की जाए तो वह 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार है। इसकी सिंगल बैटरी को चार्ज करने में 3 घंटे का समय लगता है और डुअल बैटरी को चार्ज करने में 5.12 घंटे का समय लगता है। कंपनी ने इसमें 1.5 किलोवॉट का फास्ट चार्जर दिया हुआ है। जो बैटरी को 3.30 घंटे में फुल चार्ज कर देता है और आप आराम से सफर कर सकते हैं।