Dainik Haryana News

World's Fastest Train : ये है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन, महज 1 घंटे में करती है इतनी दूरी

 
World's Fastest Train : ये है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन, महज 1 घंटे में करती है इतनी दूरी
Most Fastest Train Of The World : भारत से दुनिया में भी बहुत सी ऐसी हाई स्पीड ट्रेन हैं जो काफी तेज दौड़ती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौन सी ट्रेन है जो सबसे तेज दौड़ती है। तो चलिए अगर आप नहीं जानते हैं तो बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,The World's Fastest Train(नई दिल्ली): भारत में ट्रेनों का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है और सबसे ज्यादा आज के समय में जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है वो वंदे भारत ट्रेन हैं। फिलहाल देश में 40 के करीब वंदे भारत देश में सेवाएं दे रही हैं। वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है लेकिन इसे फिलहाल 130 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने की ही अनुमति दी गई है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा तेज दौड़ती है। READ ALSO :2024 Rashifal : साल 2024 के पहले ही दिन बनने जा रहे ये 4 दुर्लभ संयोग,जानें राशिफल हाल ही में देश की जनता बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रही है जो जल्द ही पटरियों पर देखने को मिल सकती है। जो मुंबई-अहमदाबाद बीच की दूरी को सिर्फ 127 मिनट में ही तय करेगी। लेकिन अब आप तो ये सोच रहे हैं कि दुनिया की सबसे तेज ट्रेन यही है लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन ऐसी है जिसकी रफ्तार सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन दौड़ती है इतनी स्पीड से :

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। दरअसल, जिस ट्रेन की हम बात कर रहे हैं उसका नाम 'मैग्लेव' (Maglev Bullet Train)है जो चीन में दौड़ती है। पलकों की झपकी की तरह से ट्रेन निकल जाती है और लोगों को पता भी नहीं चलता है कि पास से क्या गुजरा है। इस बुलेट ट्रेन( bullet train) की स्पीड 603 किमी प्रति घंटे तक की है । मैग्लेव ट्रेन की तकनीक बाकी बुलेट ट्रेन से अलग है । इस ट्रेन को मैग्नेटिक लेविटेशन प्रणाली के द्वारा संचालित किया जाता है। जिसमें ट्रेन और पटरियों के बीच में एक तरह का स्ट्रांग मैग्नेटिक फोर्स रहता है, जो रफ्तार पकड़ने में मदद करता है।

जान लें डिटेल:

READ MORE :Today Vastu Tips : बुधवार के दिन करें अचूक उपाय, नही होगी धन की कमी वैसे बुलेट ट्रेन की स्पीड की बात की जाए तो वह 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है, लेकिन चीन मे जो बुलेट ट्रेन है वो 603 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागती है, चीन की इस बुलेट ट्रेन में जर्मनी की तकनीक को लिया गया है और चीन मेकर सीआरआरसी कंपनी ने बुलेट ट्रेन का ट्रायल लिया था। इस ट्रेन की अधिकतम गति 574.8 किलोमीटर प्रति घंटा है. चीन की नई मैग्लेव से पहले दुनिया की सबसे हाईस्पीड ट्रेन का खिताब फ्रांस की यूरोडुप्लेक्स टीजीवी( euroduplex tgv) के पास है।