Dainik Haryana News

Budget Fact : ये हैं देश के सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री, जानें रोचक बातें

 
Budget Fact : ये हैं देश के सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री, जानें रोचक बातें
Dainik Haryana News : Budget 2023 : जैसा की आप जानते हैं वित्त मंत्री आज आम बजट को पेश करने जा रही हैं ऐसे में लोगों को इस बार के बजट से काफी उम्मीद हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार निर्मला सीतारमण पांचवी बार बजट को पेश करने जा रही हैं। आम बजट से लोगों को, किसान, नौकरी, बिजनेस आदि लोगों को काफी सारी उम्मीद होती हैं।       हर साल की तहर इस बार भी लोगों को यही उम्मीद है कि इस बार का बजट भी अच्छा ही होगा। देश में सालों से कई ऐसे वित्त मंत्री हो चुके हैं जो बजट को पेश कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हमारे आजाद भारत में अब तक के सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले मंत्री कौन से हैं। यह एक बड़ा ही रोचत तथ्य है जिसको सुनकर आपका ज्ञान भी बढ़ेगा और आपको सुनने में मजा भी आएगा। जानने के लिए बने रहें हमारी खबर के साथ।   Read Also: Indian Railway News : दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे में बदलाव ,जयपुर की दूरी में होगी कमी .. इस मंत्री ने किया 10 बार बजट पेश :       देश की आजादी के बाद आज तक जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बजट को पेश किया है वो रिकॉर्ड पूर्व प्र्रधानमंत्री मोरारजी देसाई हैं। ये देश में सबस ज्यादा बर आज बजट को पेश करने वाले मंत्री हैं, जो 13 मार्च 1958 से 29 अगस्त 1963 तक और 1967 से 1969 तक देश के वित्त मंत्री रहे। जब वो देश के वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे, उस समय उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में 5 बार वार्षिक बजट, 1 बार अंतरिम बजट को पेश किया है और वहीं, अपने दूसरे कार्यकाल में तीन बजट और एक बार अंतरिम बजट को पेश किया है।     Read More : Tax Free Country : इन 5 देशों में नहीं लगता अब भी टैक्स, जानें क्यों? दो बार जन्मदिन पर बजट को किया पेश :       वित्त मंत्री के नाम पर अपने जन्मदिन के दिन भी बजट को पेश करने के रिकॉर्ड उनके नाम हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोरारजी देशाई का जन्मदिन 29 फरवरी को आता है, और उनका जन्मदिन 4 साल में 1 बार ही आता है। उन्होंने 1964 और 1968 में 29 फरवरी के दिन बजट को पेश किया है। मोरारजी देसाई के बाद अगर किसी का नंबर आता है तो वो चिंदबरम को हैं जिन्होंने 9 बार देश में आम बजट को पेश किया है।