Dainik Haryana News

Hummingbirds Can Fly Backwards : दुनिया का एकमात्र ऐसा पक्षी जो उड़ता है पीछे की और से

 
Hummingbirds Can Fly Backwards : दुनिया का एकमात्र ऐसा पक्षी जो उड़ता है पीछे की और से
Hummingbirds : आपने देखा होगा दुनिया में जितने भी पक्षी होते हैं आगे की और एक ही दिशा में उड़ सकते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आगे और पीछे दोनों तरफ उड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,How Hummingbirds Fly(New Delhi): दुनिया में लाखों पक्षियों की प्रजातियां हैं जो अलग अलग हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के एकमात्र ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आगे और पीछे दोनों तरफ से उड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं हमिंगबर्ड(Hummingbirds) की जो बेहद ही छोटा पक्षी होता है और उसके पंख इतनी तेजी से फड़फड़ाते हैं कि आवाज आती हैं। ये पक्षी इतनी तेजी से अपने पंखों को फड़फड़ाता है कि उनकी गति 80 बीट प्रति सेकेंड हो सकती है। READ ALSO :Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदने के बाद पुरानी झाड़ू के साथ करें ये काम इस दौरान दिल की घड़कन 1260 बीट प्रति मिनट की हो जाती है। आज तक किसी भी पक्षी की इतनी गति नहीं देखी गई है। इस पक्षी की लंबाई केवल 7.5 से 13 सेंटीमीटर की ही होती है, इसे दुनिया का सबसे छोटा पक्षी भी माना जाता है। इसके वजन की बात की जाए तो वह 4 से 8 ग्राम तक होता है। इसकी उम्र 12 साल तक की होती है, जो दूसरे पक्षियों के मुकाबले ज्यादा होती है। इस पक्षी के पंखों और मांसपेशियों की बनावट और संरचना अलग ही होती है, जो इसे और भी ज्यादा खास बनाती है। READ MORE :Virat Kohli Break Another Record of Sachin: कोहली तोड़ेंगे सचिन का एक और रिकॉर्ड हमिंगबर्ड(Hummingbirds) को अपस्ट्रोक के दौरान 25 फीसदी भार सहयोग मिलता है, तो वहीं डाउनस्ट्रोक के दौरान 75 फीसदी सहयोग मिलता है. इससे वो 8 के आकार की गतिविधियां करते हैं और हवा में भी पीछे की और उड़ सकते हैं। उनके शरीर की गतिविधियां काफी ज्यादा होती हैं जिसकी वजह से वो भूखे रहते हैं और हर रोज उनके अपने शरीर के आधे भार जितना भोजन चाहिए होता है। अमेरिका में 350 से ज्यादा प्रजातियां हमिंगबर्ड की पाई जाती हैं। ये पक्षी कीड़े और मकड़ी को भी खाता है। पक्षियों की पंखा काफी नाजुक होती हैं।