Dainik Haryana News

Crime News: WhatsApp के माध्यम से ठगी 5 लाख से ज्यादा की रकम

 
Crime News: WhatsApp के माध्यम से ठगी 5 लाख से ज्यादा की रकम
WhatsApp Scam: आज के समय में वाट्स अप का इस्तेमाल हर कोई करता है। अगर आप भी वाट्सअप चलाते हैं, तो हो जाएं सावधान। हरियाणा में एक युवक से WhatsApp काल कर 5 लाख से ज्यादा की रकम ठगने का मामला सामने आया है। क्या WhatsApp से भी ऐसा कुछ हो सकता है। पुरी जानकारी के लिए बनें रहे हमारी खबर के साथ।     Dainik Haryana News: Haryana Update:  हरियाणा के अंबाला में एक युवती नें एक सख्श के पास बिना कपड़ो के WhatsApp पर विडियो काल करके युवक से कई लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित वयक्ति सतीश आनंद महेश नगर का रहने वाला है।       पुलिस को दी जानकारी में सतीश नें बताया की 9 तारीख को उसके पास देर रात एक अंजान नंबर से WhatsApp एक विडियो काल आया। काल आया। काल उठाने पर उसे इसमें बिना कपड़ो के एक लड़की दिखाई दी। उसने जल्द ही काल कट कर दिया।   Read Also: Cheapest AC : इस गर्मी के लिए सबसे सस्ता AC लॉन्च, जाने कीमत

इसके बाद शुरू होती है, ठगी

  अगले दिन 10 तारीख को उसके पास फिर से एक काल आई। काल उठाने पर सामने वाले ने बताया की वह दिल्ली क्राइम ब्रांच से अधिकारी रामपांडे बोल रहा हूँ। हमने लोगों को बिना कपड़े विडियो काल करके ठगने वाली एक लड़की को पकड़ा है।     इसके पास आपका नंबर मिला है। इसके साथ-साथ आप पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। में आपको हमारे एक पुलिस अधिकारी का नंबर दे रहा हूँ, जिसके पास आपका केस है। इन नंबर पर काल करके अपने केस के बारे में पुछ ले।    

ऐसे ठगे 5 लाख 35 हजार 700 रूपये

    कुछ देर बाद सतीश के पास एक फोन आता है, सतीश के फोन उठाने सामने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मी बताते हुए, अपना नाम संजय बताया। इसके बाद संजय ने केश से बाहर निकलने के लिए सतीश से 51 हजार 500 रूपये की मांग की।   Read Also: Lalu Prasad Yadav: लालू यादव की मुश्किलों में बढ़ोतरी!ईडी की रेड में घर से मिली कई अमूल्य चीजें?

सतीश ने गुगल पे (Google Pay)से डाली सारी राशि

  सतीश नें बदनामी के डर से पैसे भेज दिए। सतीश ने बताया की कुछ देर बाद संजय का दोबारा फोन आता है। संजय कहता है कि आपका विडियो YouTube पर वायरल हो चुका है।     इसे रोकने के लिए 4 लाख 80 हजार की मांग की। संजय ने कहा की अगर आप पैसे नहीं भेजेंगे तो हम कुछ नहीं कर सकेंगे। पिडित सतीश ने डर के मारे फिर से पैसे भेज दिए।   Read Also: Kisan News : वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसाना ने बनाया रिकॉर्ड, फसल देखने लोगों की लगी भीड़   ठग फिर से फोन कर 1 लाख 25 हजार की मांग करने लगे। इस बार सतीश के पास पुलिस में मामला दर्ज कराने के सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसी धोखा धड़ी से बचकर रहें,सतर्क रहें।