Dainik Haryana News

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का नए साल पर इस तारीख से बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता!

 
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का नए साल पर इस तारीख से बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता!
7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने नए साल पर तोहफा देने की सोच ली है। सरकार का कहना है कि साल 2024 में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की जाएगी। अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारियों की लिस्ट में आते हैं तो चलिए जानते हैं किस तारीख से होगी सैलरी में बढ़ोतरी। Dainik Haryana News,7th Pay Commission Update(चंडीगढ़): इस बार नए साल के मौके पर केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर और डीए में बढ़ोतरी( Increase in fitment factor and DA) करके कर्मचारी और पेंशनभागियों को डबल खुशी देने वाली है। कर्मचारी उम्मीद लगा रहे हैं कि नए साल पर महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार के इस फैसले से एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होने जा रही है, जिससे उन्हें महंगाई से लड़ने में सहायता मिलेगी। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, सिर्फ कर्मचारी कयास लगा रहे हैं कि ऐसा हो सकता है। READ ALSO :Animal Day 9 Box office Collection: 9 वें दिन शनिवार को एनिमल ने कमाई में लगाई जबरदस्त छलांग

50 प्रतिशत हो जाएगा डीए:

फिलहाल कर्मचारियों को 46 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है और 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कुछ ही महीने पहले हुई है। अब अगर सरकार महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की और बढ़ोतरी करती है तो 50 प्रतिशत के हिसाब से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा। साल 2024 में चुनाव होने जा रहे हैं और कर्मचारी मान रहे हैं कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की नराजगी का शिकार नहीं बनना चाहती है। साल में जनवरी और जुलाई में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है साल 2023 की हो चुकी हैं अब कर्मचारी 2024 की जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। READ MORE :Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में 7 डिग्री से नीचे तापमान, कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोग

फिटमेंट फैक्टर में होगी इतनी बढ़ोतरी :

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी कर सकती है। फिलहाल 2.60 गुना दिया जा रहा है जिसे बढ़ाकर 3.0 गुना कर सकती है। ऐसा करने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।