Dainik Haryana News

Bollywood News : हरियाणा के इस गांव के रहने वाले थे बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक

 
Bollywood News : हरियाणा के इस गांव के रहने वाले थे बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक
Dainik Haryana News : Bollywood Actor : दोस्तों बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश कौशिक( Famous actor Satish Kaushik) का निधन हो चुका है। गुरूवार सुबह को अचानक ही उनका निधन हो गया है। 13 अपै्रल 1956 में उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ और उनकी सारी पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई। वो 6 बहन भाई हैं।       वो हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के धनौदा गांव( Dhanoda Village) के रहने वाले थे। उनको बाजरे की रोटी और सरसों को साग खाना काफी पसंद था। बचपन में वो पेड़ पर बड़ी ही आसानी से चढ़ जाया करते थे। उनकी मौत की सुचना सुनकर उनके गांव के सभी लोगों को झटका लगा है।   ये भी पढ़ें :Animals That Live The Longest: धरती पर रहने वाले 6 ऐसे जीव जो सबसे लंबे समय तक जीवित रहते हैं!   उनका गांव दिल्ली से 150 किलोमीटर दूर है और वो हर साल अपने गांव में आते थे। उनको अपने गांव और गांव के लोगों से काफी लगाव था। वो अपनी हर गर्मी की छुट्टियां अपने गांव में बिताते हैं। सतीश कौशिक के ताऊ जी और चाचा जी आज भी गांव में रहते हैं।   ये भी पढ़ें :Indian Railway : पैसेंजर्स से नहीं बल्कि इस जगह से होती है रेलवे को तगड़ी कमाई   उनके पिता जी का नाम बनवारीलाल( Father's Name Banwarilal) है जो दिल्ली में मुनीम का काम करते थे। उनके चचेरे भाई रोते हुए कहते हैं कि वो हमसे काफी प्रेम करते थे और जब भी गांव में आते हम सभी को मुंबई आने को कहते थे और हम सब ये कहकर टाल देते के अगली बार आएंगे। साल 2010 में सतीश ने गांव के जोहड़ की सफाई करवाई और मदिरों में मूर्ती का निर्माण भी करवाया।