Dainik Haryana News


Miss World 2024 :  इस साल भारत करेगा मिस वर्ल्ड की मेजबानी, 28 साल बाद आया मौका

Who Is Miss World Of 2024 :  इस बार ब्यूटी पेजेंट भारत होस्ट करने जा रहा है। ब्यूटी विद ए पर्पस थीम के साथ मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट 20 फरवरी को शुरू होने जा रहा हैं। इसके लिए दुनियाभर के 120 देशों से नेशनल विनर्स को आमंत्रित किया गया हैं।

 
Miss World 2024 :  इस साल भारत करेगा मिस वर्ल्ड की मेजबानी, 28 साल बाद आया मौका

Dainik Haryana News, 71st Miss World Host India (New Delhi) :  71 वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लगभग 28 सालों के बाद मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी भारत करने जा रहा है। मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट का आगाज दिल्ली से होगा और फिनाले 9 मार्च 2024 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

Read Also : Entertainment News : 10 सालों में अक्षय कुमार ने की इतनी फ्लोप फिल्में, चेक करें लिस्ट

 भारत करेगा मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी


मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल एक्स पेज पर ब्यूटी पेजेंट को लेकर एक अपडेट शेयर किया गया है। जिसमें चेयरमैन ऑफ मिस वर्ल्ड जूलिया मोर्ले का स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा-हम पूरे गर्व के साथ भारत को मिस वर्ल्ड 2024 के लिए होस्ट के तौर पर अनाउंस करते हैं।महिला सशक्तिकरण, विविधता, और सौंदर्य के जश्न का इंतजार रहेगा। इस शानदार सफर के लिए तैयार हो जाइए।#MissWorldIndia#BeautyWithAPurpose. । मिर्स वर्ल्ड 2024 का फिनाले 9 मार्च को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। जबकि शुरूआत दिल्ली के भारत मंडपम से होगी।


 
भारत में पहली बार कब हुआ था मिस वर्ल्ड आयोजित?


भारत में पहली बार मिस वर्ल्ड पेजेंट साल 1966 में हुआ था। तब इसे बैंग्लौर में आयोजित किया गया था। अब 28 सालों के बाद एक बार फिर भारत मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी करने जा रहा है। मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम करके अब तक कई ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा कराया है।

Read More :  Entertainment: कियारा को अपना बनाने, सिदार्थ मलहोत्रा की निकली बारात

पहली बार 1966 में रीता फारिया पॉवल(First Indian Miss World) ने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। इसके बाद कई सारी एक्ट्रेसस ने खिताब अपने नाम किया। इस फेहरिस्त में ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan), प्रियंका चोपड़ा( Priyanka Chopra)और मानुषी छिल्लर(Manushi Chillar) का नाम शामिल हैं।