Dainik Haryana News

IAS Success Story:  मेहनत कर पहले IPS और फिर IAS बनकर किया अपने माता-पिता का सपना पुरा

 
IAS Success Story:  मेहनत कर पहले IPS और फिर IAS बनकर किया अपने माता-पिता का सपना पुरा
Success Story: जीवन में सफलता हर को पाना चाहता है, लेकिन ये एक ऐसी चीज है जो किसी को जल्दी मिल जाती है तो किसी को इसको पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आपके लिए एक युवा के संघर्षों से भरी कहानी लेकर आए हैं, जिसने अपनी मेहनत और लगन से देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को अच्छी रैंक के साथ पास किया। Dainik Haryana News UPSC Success Story(ब्यूरो): UPSC की परीक्षा हर साल होती है और इसमें लाखों की संख्या में युवा भाग लेते हैं। कई युवा इस परीक्षा को पहली बार में ही पार लगा देते हैं तो कई को इसमें समय लगता है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मी IAS दिव्या तंवर(IAS Divya Tanwar) ने अपने पहले ही प्रयास में इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया। दिव्या ने अफसर बनने के सपने के साथ अपनी पढ़ाई की शुरुआत की। 12 वीं तक की पढ़ाई पुरी करने के बाद दिव्या ने ग्रेजुएशन में दाखिला लिया और साथ में UPSC की तैयारी भी शुरू करदी। Read Also: Dunki Box office Collection Day 4: डंकी के लिए रविवार रहा शानदार, कमाई में दिखा जबरदस्त उछाल सांइस से ग्रेजुएशन पुरी करने के बाद UPSC के लिए पहला प्रयास साल 2021 में किया और दिव्या ने अपने पहले प्रयास में ही UPSC CSE की परीक्षा को 438 रैंक के साथ पास कर लिया। दिव्या को इसके बाद IPS के लिए चुना गया। दिव्या अपने इस पद से सहमत नहीं थी और इसके बाद अपना दुसरा प्रयास 2022 में किया, इस बार दिव्या ने अपने रैंक में सुधार करते हुए आल इंडिया रैंक 105 हांसिल की और इस बार दिव्या को अपना मनचाहा पद मिला। दिव्या को इस बार IAS के लिए चुना गया। Read Also: Today Rashifal : कुंडली में ये योग होने से कभी नहीं होती धन वैभव की कमी दिव्या की आर्थिक स्थिति ठिक न होने के बाद भी ये कारनामा कर दिखाया। दिव्या के खर्च का जिम्मा उनकी मां के कंधो पर था और एक बेटी ने सफलता की कहानी लिखकर अपनी माँ की सभी समस्याओं को दुर कर दिया और दिखा दिया हालात वयक्ति के चाहे कितने भी खिलाफ क्यों ना हो, मेहनत करते रहना चाहिए। सफलता कभी ना कभी कदम चुमती ही है।