Dainik Haryana News

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थय विभाग के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इस जिले में पकड़ा गया अवैध लिंग जांच गिरोह

 
Haryana News: हरियाणा में स्वास्थय विभाग के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इस जिले में पकड़ा गया अवैध लिंग जांच गिरोह
Dainik Haryana News: Jhajjar News: झज्जर सिविल सर्जन डॉ. ब्रहमदीप सिंह ने बताया की कई महिनों से अवैध लिंग जांच की लगातार सुचनाएं आ रही थी। जिसके बाद इसे पकडने को फैसला लिया गया।     इसके बाद एक अनजान व्यक्ति से लिंग जांच के लिए 60 हजार रूपये के बात हुई। इसके बाद डॉ. राव गोदारा के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। इसके बाद एक गर्भवती महिला को लिखित रूप से सहमति कर इसके लिए तैयार किया गया।   Read Also: Update : वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम   इसके बाद गर्भवती महिला को कल सुबह 11 बजे बस स्टैंड रेवाडी बुलाया गया। इसके बाद वेद प्रकाश नाम के एक व्यक्ति ने महिला को रेवाडी के मीनाक्षी अस्पताल ( Meenakshi Hospita) जाने के लिए कहा गया। उसके बाद महिला अस्पताल पहुँची, लैब       टेक्नीशियन पवन ने डिकाय टीम की मेंबर महिला से 60 हजार रूपये लिए तथा डॉ सिम्पी यादव के पास भेजा। इसके बाद डॉ सिम्पी ने डिकाय महिला को यूएसजी के लिए रेफर किया। इसके बाद रेवाडी के रतन अल्ट्रासाउंड में यूएसजी के लिए   Read Also:हरियाणा में धारा 144 लागू! जानें कारण     डिकाय महिला को लाया गया। तथा यूएसजी किया गया। डॉ अचल गुप्ता ने टीम मेंबर महिला का यूएसजी किया। तथा रिपोर्ट डिकाय महिला को सोंप दी।     इसके बाद पवन और वेद प्रकाश टीम मेंबर महिला को मीनाक्षी अस्पताल ले गए। जहां पर पवन ने लिंग को मेल घोषित किया। इसके बाद टीम डिकाय ने पुलिस के साथ आरोपी को पकड़ लिया गया।