Dainik Haryana News

Haryana News : संस्कृति के संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका अहम 

Cow Protection : भाजपा नेता ने कहा कि गौ माता विश्व माता है। गाय की देह में सभी देवी देवताओं का वास है।आज पश्चिमी जगत के वैज्ञानिक भी यह मानने लगे हैं कि गाय के दूध में उपलब्ध होने वाला ए टू प्रोटीन आधुनिक जीवन से जुड़ी हुई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन सहित अनेक बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है।
 
Haryana News : संस्कृति के संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका अहम 

Dainik Haryana News,BJP(New Delhi) हरीश मदान:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और ग्रामोदय अभियान के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं की संभाल और संरक्षण में मातृशक्ति की भूमिका पुरुषों की तुलना में कई गुना अधिक है। डॉ. चौहान सालवन गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज गौ सेवा धाम में आयोजित श्री गौ कथा श्री राम कथा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

READ ALSO :Richest Person Of Haryana : ये है हरियाणा का सबसे अमीर आदमी, चेक करें पूरी लिस्ट


भाजपा नेता ने कहा कि गौ माता विश्व माता है। गाय(Cow Milk Price) की देह में सभी देवी देवताओं का वास है।आज पश्चिमी जगत के वैज्ञानिक भी यह मानने लगे हैं कि गाय के दूध में उपलब्ध होने वाला ए टू प्रोटीन आधुनिक जीवन से जुड़ी हुई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन सहित अनेक बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वो जो परिवार पशु पालन करते हैं उन्हें अपने घर में कम से कम एक देसी गाय का पालन अवश्य करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार भारतीय परंपराओं और संस्कृति की रक्षक सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर  मुख्यमंत्री मनोहरलाल तक भारतीय जनता पार्टी(BJP) के सभी नेता और कार्यकर्ता गोवंश की रक्षा और उनके समर्थन के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

READ MORE :Haryana Group D CET की परीक्षा का रिजल्ट घोषित, चेक करें लिस्ट में अपना नाम


इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष यशवीर कुक्कू और आर्य राजबीर सिंह ने भी गौमाता की महिमा का बखान किया। कथा व्यास आचार्य योगेन्द्र आर्य ने मुख्यातिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गौसेवक दीपक आर्य, गौसेवक गौरव आर्य , मास्टर पवन राणा, सुभाष आर्य, बलबीर मास्टर, अमित आर्य, राजकुमार, सोनू राणा, रिंकू वर्मा, नीरज राणा आदि मौजूद रहे।