Dainik Haryana News

Health News : इन लोगों को महंगा पड़ सकता है लहसुन खाना

 
Health News : इन लोगों को महंगा पड़ सकता है लहसुन खाना
Dainik Haryana News : Health Advice : जब भी हम मसाले का नाम लेते हैं तो लहसुन को जरूर याद किया जाता है। हर एक सब्जी में भी मसाले के तौर पर लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि लहसुन में कई प्र्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं,       अगर आप हर रोज लहसुन का सेवन करते हैं तो आपको जोड़ों में दर्द नहीं होता है। कई और भी ऐसी बीमारी हैं जिनसे आप लहसुन के सेवन से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।   Read Also: Heart Attack को मात देती हैं ये चार चीज, आज ही शुरू करें सेवन   पसीने के बदबू वाले लोग रहें दूर : कई लोग ऐसे होते हैं जिनसे पसीने की बदबू काफी ज्यादा आती है ऐसे में आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। लहसुन में सल्फर कम्पाउंट पाया जाता है जो बदबू का कारण बनता है।   सर्जरी वाले लोग ना करें सेवन : जो लोग पहले से ही बीमार हैं जैसे आपने देखा होगा के सर्जरी वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से आपको सीने में जलन हो सकती है। वहीं, डॉक्टर भी सर्जरी से 15 दिन पहले लहसुन के सेवन से परहेज करने को कहते हैं। Read Also: Electricity Bill : आज ही कर लें ये काम, नही आएगा बिजली बिल दिल की बीमारी वाले करें परहेज : कई लोगों को दिल की बीमारी होती है और वो लहसुन का सेवन कर लेते हैं तो उनको और भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कभी भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।     एसिडिटी वाले लोग ना करें लहसुन का सेवन : अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो आपको लहसुन के सेवन से आज ही परहेज कर लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको छाती में जलन हो सकती है और आपको कई प्रकार की बीमारी भी हो सकती है।