Dainik Haryana News

Health Tips : इन फलों का करें सेवन, इम्यूनिटी पावर होगी मजबूत

 
Health Tips : इन फलों का करें सेवन, इम्यूनिटी पावर होगी मजबूत
Dainik Haryana News : Health Advice : हर दिन लोगों की सेहत बिगड़ती जा रही है और ये सब खाने में बदलाव के कारण हो रहा है। लोगों की इम्यूनिटी में कमजोरी के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। आज 4 फरवरी के दिन वर्ल्ड कैंसर दिवस मनाया जाता है और बता दें इस दिन को सबसे पहले साल 2008 में मनाया गया था जो यूनानियों की देन है।     इस दिन पूरे वर्ल्ड को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाता है और लोगों को सचेत किया जाता है। बता दें, रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों को देखा जाए तो हर साल 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है जो एक भंयानक आंकडे हैं। तो चलिए आज हम आपको इस खतरनाक बीमारी के बचने के कुछ लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप इस बीमारी से बच सकते हैं और अपने परिवार की भी जान को बचा सकते हैं।       डॉक्टरों का मानना है कि अगर हम अपने खाने पीने और लाइफस्टाइल में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें तो हम इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं आज कुठ फलों के बारे में जो आपको ठीक रखने में मदद करते हैं। जानने के लिए बने रहें हमारी खबर के साथ।   Read Also: Vande Bharat Express : दो और वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने को तैयार! जानें कौन से होंगे रूट? ब्लूबेरी का करें सेवन : अगर आप अपने आप को सेहतमंद रखने के बारे में कुछ प्रयास कर रहे हैं तो आपको ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में फाइबर और विटामिन ससस पाया जाता है और यह फल एंटीऑक्सिडेंट भी होता है। यह किमो ब्रेन को कम करने में आपकी मदद करता है किमो ब्रेन एक ऐसी बीमारी है जो आपकी याद्दाश्त को समाप्त कर देता है और यह कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।     रोजाना खाएं संतरे : अगर आप संतरे का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है, जो आपको इम्यूनिटी बुस्ट करने में मदद करता है। विटामिन सी कैंसर के इलाज में काफी मदद करता है। संतरे में थायमिन, पोटेशियम और फोलेट पाया जाता है जिनमे भरपूर मात्राा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।     केले को करें डाइट में शामिल: बताया जाता है केले में पेक्टिन नाम का एक फाइबर पाया जाता है जो कैंसर के इलाज में काफी मदद करता है और इसमें विटामिन बी 6, विटामिन सी और मैंगनीज की मात्रा पाई जाती है जो आपकी सेहत के लिए काफी मददगार होता है। अगर कभी आपको दस्त और उल्टी आती है तो ये उनको रोकने में भी मदद करता है। इसलिए हमें रोज केले का सेवन करना चाहिए।   Read Also: Windfall Tax Hike : विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर बढ़ोतरी, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल!   अंगूर होगा फायदेमंद : अंगूर में विटामिन ए, पोटेशियम, और विटामिन सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो आपको इम्यून में मदद करते हैं। इसमें लाइकोपीन जैसे गुण पाए जाते हैं जो आपके कैंसर से दूर रखने में मदद करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसमें किमोथेरेपी जैसे गुण भी पाए जाते हैं जो आपके कैंसर के लक्ष्ण को कम करने में मदद करते हैं।     सेब है काफी खास : सेब कई लोगों को पसंद भी होती है और ये काफी सेहतमंद भी होती है। इसमें आपको फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता हे। यह आपके पाचन तंत्र को भी सही रखता है और आप बीमार भी कम होते हैं।     नींंबू होगा कारागार साबित : अगर आप नींबू का सेवन करते हैं तो आपको काफी हद तक फायदे होते हैं। नींबू में विटामिन सी, विटामिन बी 6, आयरन, और पोटेशियम पाया जाता है। नींबू का सेवन ऐसी कोशिकाओं को रोकने में मदद करता है जो कैंसर को बढ़ावा देती हैं।   Read More : IRCTC दे रहा थाईलैंड घूमने का मौका, जानें कितने रूपये का है टूर पैकेज?   अनार का करें सेवन : अनार के सेवन से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और इसमें पौषक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे, फोलेट, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है जो आपके अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अनार के खाने से आप अपने दिमाग को और तेज कर सकते हैं।       स्ट्रॉबेर का रोज करें सेवन : स्ट्रॉबेरी किसको पसंद नहीं होता है लोग इसे काफी पसंद करते हैं और बता दें इसमें फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो आपके कैंसर के इलाज में काफी हद तक योगदान करता है। इसलिए अपनी डाइट में इस फल को जरूर रखें और आपने आप को बीमारी से बचाएं।