Dainik Haryana News

History Of Indian Railway : जानें कब और क्यों भारत में चली ट्रेन?

 
History Of Indian Railway : जानें कब और क्यों भारत में चली ट्रेन?
Dainik Haryana News : Indian Railway History : हमारे देश में हर रोज करोड़ों यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। किसी और वाहन के मुकाबले ट्रेन का सफर काफी आरामदायक और सस्ता होता है। भारतीय रेलवे एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।       तो दोस्तों आज हम आपको रेलवे के इतिहास( Indian Railway History) से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हों। भारतीय ट्रेन में हर रोज 4 करोड़ यात्री सफर करते हैं और 35 लाख टन की छुलाई होती है।   READ ALSO : Indian Railway Update : रेलवे के नियमों में बदलाव, सुनकर यात्री हुए खुश ये थी भारत की पहली ट्रेन :       देश में पहली ट्रेन अंग्रेजों द्वारा 1837 में चलाई गई थी। इस रेल को सर आथर्र कॉटन ने चलाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ट्रेन को अंगे्रजों ने ग्रनाइट को ढोने के लिए चालाया था। यह माल की ढुलाई के लिए चलाई गई ट्रेन थी और महज ही 25 किलोमीटर तक चलाई गई थी।   READ MORE : Price Down : होली से 1 दिन पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में तगड़ी गिरावट!   देश में पहला रेलवे स्टेशन बोरी बांदर नामक रेलवे स्टेशन( Bandar railway station) था। इसे इंडियन पेनिन्सुलर ने बनाया था। उसके बाद इस रेलवे स्टेशन को नाम 1988 में बदलकर महारानी विक्टोरिया टर्मिनल( Queen Victoria Terminal) रख दिया गया था। उसके बाद 1853 में पहली बार यात्रा करने के लिए इस ट्रेन को चलाया गया और इसमें पहली ही बार में 400 लोगों ने सफर किया।       इसको 34 किलोमीटर तक ही चलाया गया था, जो मुंबई से ठाणे तक चलाया गया था। वहीं, देश में पहला रेलवे ट्रेक 1874 में बॉम्बे और बरार के बीच में बिछाया गया था। 1853 में इस पर पहली ट्रेन चलाई गई। इसको 56 किलोमीटर का ही बनाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका निर्माण द गे्रट इंडियन पेनिनसुला रेलवे ने इस्ट इंडिया कंपनी के साथ मिलकर बनाया था।