Dainik Haryana News

Double Decker Bus: आज से चलेगी भारत की पहली ई-एसी डबल डेकर बस!

 
Double Decker Bus: आज से चलेगी भारत की पहली ई-एसी डबल डेकर बस!
Dainik Haryana News : India's First E-AC Double Decker Bus: दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज भारत की पहली ई एसी डबल डेकर बस चलने जा रही है। इस दिन का लोगों को काफी दिनों से इंतजार था।       आज वो इंतजार पूरा हो चुका है जब लोग ई एसी डबल डेकर बस( E-AC Double Decker Bus) में सफर करने जा रहे हैं अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा के ये बस कहां से कहां तक चलने वाली है तो चलिए बता दें, पहली ई एसी डबल डेकर बस बस मुंबई की सड़कों पर दौडने वाली है       जिसके चलने से लोगों में प्रदूषण से छुटकारा मिलेगा और लोगों को किराया भी कम लगेगा। ये बस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और नेशनल सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के बीच में चलने वाली है। आइए खबर में जानते हैं बाकि की जानकारी। इस बस का पिछले सप्ताह ही बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ने उद्घाटन किया था।   Read Also: 8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा फैसला! जाने कब लागू होगा   जानें ई एसी डबल डेकर बस में सुविधाएं :       45 एसी बसों को तैयार किया जा चुका है और जानकारी मिल रही है कि आने वाले समय में इसमें 100 और बसों को शामिल कर दिया जाएगा। इस बस में एक साथ 73 लाग आराम से बैठ सकते हैं, और यह 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें सीसीटीवी(CCTV) कैमरे और स्वचालित डोर दिए गए हैं।     जानें बस के रूट और किराया :   Read Also: Bank Holiday : आज ही निपटा लें सारे काम, मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक CSMT ये पहली बस सुबह 8.45 पर निकलेगी, फिर दोपहर 12.20 पर , शाम 4 बजे और शाम 7.40 पर चलेंगी। NCPA से पहली बस 9.2 बजे चलेगी, फिर 4.20 पर वापस, लास्ट बस दोपहर 12.40 पर, और रात के 8 बजे चलेगी। A- 115 मार्ग पर अगर बस 5 KM जा रही है तो उसके लिए आपको 6 रूपये देने होंगे। उपर वाले डेक की कीमत 150 रूपये है और नीचे वाले की कीमत 75 रूपये होगी।         अगर आपको छूट लेनी है तो आप चलो ऐप पर ले सकते हैं। सबसे जरूरी बात और बसों की तरह आप टिकट बस में नहीं खरीद सकते हैं टिकट के पैसों को देने के लिए और बस से बाहर जाने के लिए आपको अपने फोन को टैप करना होगा उसके बाद आप बाहर निकल सकते हैं और फोन टैप करते ही आपकी टिकट के पैसे कट जाएंगे।