Dainik Haryana News

PM Kisan Yojana : आज जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त!

 
PM Kisan Yojana : आज जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त!
  Dainik Haryana News : PM Samman Nidhi Yojana Update : अगर आप एक किसान हैं और आप भी पीएम सम्मान निधि योजना के लाभार्थि हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मिली सुचना के अनुसार पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त आज जारी हो सकती हैं।       इससे पहले सरकार की और से अपडेट सामने आया था कि बिना ई-केवाईसी(e-KYC) के किसानों के खाते में पैसे नहीं आएंगे। जानकारी से पता चल रहा है कि 67 फीसदी किसानों ने ई -केवाईसी करवा लिया है। 1.94 लाख किसान अभी भी ऐसे हैं जिनका आधार बैंक खाते से लिंक नहीं हुआ और ई-केवाईसी(e-KYC) भी नहीं करवाई गई है जो जरूरी है।   Read Also : UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर जारी किये ये आदेश क्या है पीएम किसान योजना :   Read Also:Sapna Choudhary : लाल सूट पहन फैंस के दिलों पर गिरा रही सपना चौधरी    दरअसल, गरीबी रेखा से नीचे आने वालें किसानों को सरकार की और से हर साल 6 हजार रूपये की मदद दी जाती है जो हर 4 महीने के बाद 2-2 हजार रूपये किसानों के खाते में आते हैं। 12वीं किस्त को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है और अब किसान 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं जो आज जारी हो सकती है।         कुछ अपात्र किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जिसको रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी(e-KYC) को जरूरी किया था। अपनी किस्त को पाने के लिए सबसे पहले तो आपको अपना खाता आधार से लिंक करना होगा, जिसके लिए आपको बैंक में जाना होगा। उसके बाद आपको अपने खाते ही ई-केवाईसी(e-KYC) करनी होगी और तभी जाकर आपके खाते में पैसे जमा हो सकते हैं।