Dainik Haryana News

PM Yojana : 13वीं किस्त के बाद किसानों को एक और सौगात, आप भी जानें

 
PM Yojana : 13वीं किस्त के बाद किसानों को एक और सौगात, आप भी जानें
Dainik Haryana News : PM Kisan Yojana : जैसा की आप जानते हैं दो दिन पहले सरकार की और से किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं और किसान खुशी से उछल रहे हैं। 8 करोड़ किसानों के खाते में 16 करोड़ से ज्यादा की रकम को डाल दिया गया है।       इसके बाद किसानों को एक और सौगात सरकार की और से दी जा रही है। कृषि मंत्री का कहना है कि किसान हमारे देश के भरण पोषण में एक अच्छा योगदान दे रहे हैं ऐसे में अगर देश का किसान खेतों में काम यानी खेती नहीं करेगा तो हम देश का पेट कैसे भर पाएंगे और लोग भूखे मर जाएंगें। मंत्री जी का कहना है कि साल 2014 से पहले कृषि से जुड़ा बजट 25 हजार करोड़ था जो अब बढ़कर 1.25 लाख करोड़ हो गया है।     Read Also: Two Train Collision:  दो ट्रेनों के आपस में टकराने से भयानक हादसा, कई जानें एक सो से ज्यादा घायल   मोदी सरकार ने किसानों की और विशेष ध्यान दिया है। उनका कहना है कि हमें किसानों से अच्छी तरह से बर्ताव करना चाहिए वरना अगर किसान नाराज हो जाता है और वो खेती करनी छोड़ देता है तो देश की जनता भूखी मर जाएगी।       आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं जिनकी मदद के लिए सरकार की और से कदम उठाए जा रहे हैं। 10 हजार नए एफपीओ को सरकार की और से खोला जाएगा। जहां पर युवाओं को रोजगार मिलेगा और जिसके लिए 6865 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे।   Read Also: Sapna Choudhary Dance Video:सपना चौधरी ने सफेद सूट पहन,स्टेज पर जमकर लगाए ठुमक, भीड़ भी नही रोक पाई खुदको नाचने से   शुरू की गई ये योजना :       सरकार की और से किसान फसल बीमा योजना को शुरू किया गया है जिसके तहत किसानों की खराब फसल की भरपाई की गई है। जिसके लिए किसानों को 1.30 करोड़ रूपये की रकम का भुगतान किया गया है।