Dainik Haryana News

India Jodo Yatra : मणिपुर से शुरू होने जा रही आज भारत जोड़ो यात्रा, ये नेता रहेंगे मौजूद

Congress Bharat Jodo Nyay Yatra : आज 14 जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने जा रही है जो राहुल गांधी जी के नेतृत्व में होगी। आज मणिपुर सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है व यह यात्रा 15 राज्यों की 100 विधानसभा सीटों से होकर गुजरने वाली है। 
 
India Jodo Yatra : मणिपुर से शुरू होने जा रही आज भारत जोड़ो यात्रा, ये नेता रहेंगे मौजूद

Dainik Haryana News,Rahul Gandhi Congress Bharat Jodo Nyay Yatra Start From Manipur Today (ब्यूरो): राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज से आगाज हो चुका है। सीमित लोगों के इसे शुरू किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।

READ ALSO :Delhi-NCR में आज इतना है कम हुआ पारा, ठंड के मारे लोग बेहाल

सबसे पहले इंफाल से यात्रा को शुरू किया जाना था, लेकिन इसके लिए वहां से मंजूरी नहीं मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के शीर्ष नेता थौबल में मौजूद रहेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल रविवार को 11 बजे इंफाल पहुंचेंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इसका महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है।


अलग-अलग नागरिक संस्थानों से मिलेंगे राहुल गांधी:

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनता के बीच में जाकर बातें करेंगे और कांग्रेस के मन में क्या है इसके बारे में लोगों को बताएंगे। बताया जा रहा है कि यह एक चुनावी यात्रा नहीं है यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है। राहुल गांधी जी का कहना है कि यह यात्रा परिवर्तनकारी जरूर साबित होगी और सरकार ने उसे संसद में लोगों के मुद्दे उठान का मौका नहीं दिया है इसलिए वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। 


इतने किलोमीटर की होगी यात्रा?

READ MORE :Earthquake in Delhi:भूकंप के झटको से कांपा दिल्ली, डर कर घरों से बाहर निकले लोग

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6713 किलोमीटर की होने जा रही है, जो बस और पैदल यात्रा होने जा रही है। 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सिटों और 337 विधानसभा से गुजरनते हुए 21 मार्च को मुंबई में खत्म किया जाएगा। राहुल गांधी जी का कहना है कि पिछले सालों से लोगों के साथ जो अन्याय हो रहा है हम उसे दूर करने की कोशिश करेंगे और ऐसी योजनाओं का संचालन होगा जहां से आमजन को फायदा होगा।