Dainik Haryana News

Skin Care Tips: चांद सा चमकाना है चेहरा तो, अपनाएं ये 3 घरेलू चीजें!

 
Skin Care Tips: चांद सा चमकाना है चेहरा तो, अपनाएं ये 3 घरेलू चीजें!
Face Care Home Tips: हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। सब चाहते हैं कि उनका चेहरा भी साफ सुथरा दिखाई दे। चेहरे पर सभी का ध्यान जाए। चेहरे को साफ करने के लिए हर कोई फैस वास का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या होगा अगर आपको कहीं बाहर जाना हो और आपका फैस वास पैकखत्म हो जाए। इस समय आपके काम आएंगी ये घरेलू चीजें। Dainik Haryana News: Face Care Tips(नई दिल्ली): अक्सर फैस को साफ(Skin Care Tips) करने के लिए हम फैस वास का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए फैस वास का इस्तेमाल करना संभव नहीं। इसकी कीमतों के कारण हर कोई इसका इस्तेमाल नहीं कर पाता। चेहरे पर आज भी बहुत से लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, घर में रखी 3 चीजों से आप अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं। ये 3 चीजें आपको बड़ी ही आसानी से घर की रसोई में मिल जाएंगी। आईए जानें उन चीजों के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को धो सकते हैं। 1. दूध आप चेहरा साफ करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे पानी से चेहरे को धोते हैं वैसे ही दूध से धोना है। फिर चेहरे को पानी से साफ करना है। आपको चेहरे से गंदगी निकलती दिखाई देगी। Read Also: King Cobra: अगर कभी हो जाए किंग कोबरा से सामना तो मारें नहीं, बस करें ये काम 2. दही आप चेहरे को साफ करने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि हर रोज दही का इस्तेमाल नहीं करना है। आप सप्ताह में एक से दो बार दही का प्रयोग कर सकते हैं। 3. बेसन और हल्दी आपको दमकता चेहरा चाहिए तो आप बेसन का प्रयोग कर सकते हैं, इसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से चेहरे को धो लें। Read Also: MBBS Courese : कितनी MBBS सीट है देश में 4. शहद अक्सर चेहरे को साफ करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जाता है। आपको शहद का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को हल्का सा गिला करना है और फिर शहद को हल्के हाथों से चेहरे पर मलना है। फिर से साफ पानी से चेहरे को धो लेना है। DISCLAIMER:- ऊपर खबर में लिखी बातें घरेलू नुस्खों पर आधारित हैं, दैनिक हरियाणा न्यूज इस बात की पुष्टि नहीं करता। आप अपने शरीर पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले डाक्टर की सलाह जरूर लें।