Dainik Haryana News

Railway News : इस नवरात्रि वैष्णों मां के दर्शन करने वालों की हुई मौज, रेलवे ने शुरू की ये सुविधा

 
Railway News : इस नवरात्रि वैष्णों मां के दर्शन करने वालों की हुई मौज, रेलवे ने शुरू की ये सुविधा
IRCTC : इस टूर पैकेज में आपको पांच माताओं के दर्शन कराए जाएंगे। ये टूर 22 मार्च से लेकर 29 मार्च तक का होगा। इसमें आप थर्ड एसी या स्लीपर क्लास के लिए भी टिकट को बुक कर सकते हैं। वैसे तो ये ट्रेन जयपुर से चलेगी लेकिन आप इसे दिल्ली और गुरूग्राम से भी ले सकते हैं।     Dainik Haryana News : Indian Railway : जैसा की आप जानते हैं इस साल के चैत्र नवरात्रि 22 मार्च ये शुरू होकर 30 मार्च तक चलने जा रहे हैं। ऐसे में भक्त अपनी माता रानी के दर्शन के लिए वैष्णों देवी पर जाते हैं। अगर आप भी इस साल माता के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां.. रेलवे मां वैष्णों के दर्शन करने वालों के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आई है जिसे आप बेहद ही कम पैसों में भी कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल्स।    

5 माताओं के होंगे दर्शन :

  READ ALSO : Cricket News: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पुरी सीरीज से बाहर हुए ये 2 दिग्गज खिलाड़ी!   रेलवे की और से जानकारी मिल रही है कि मां वैष्णों के दर्शन कराने के बाद पांच और माताओं के आपको दर्शन कराए जाएंगे। ज्वाला जी, मां चामुंडा, कांगड़ा देवी, चिंतापूर्णी मां के भी दर्शन करने को आपको मौका मिलेगा। कोई भी भीड़ आपको ट्रेन में देखने को नहीं मिलेगी और आराम से आप आ जा सकते हैं। सभी के लिए इस टूर को लाया गया है यानी जो भी माता रानी के भक्त हैं।     इस टूर पैकेज में आपको पांच माताओं के दर्शन कराए जाएंगे। ये टूर 22 मार्च से लेकर 29 मार्च तक का होगा। इसमें आप थर्ड एसी या स्लीपर क्लास के लिए भी टिकट को बुक कर सकते हैं। वैसे तो ये ट्रेन जयपुर से चलेगी लेकिन आप इसे दिल्ली और गुरूग्राम से भी ले सकते हैं।   READ MORE : Government Scheme : हरियाणा में शुरू होने जा रही दो नई योजनाएं  

जानें कितनी होगी पैकेज की फीस?

    अब आप ये सोच रहे होंगे के टूर की फीस भी काफी ज्यादा होगी लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अबर आप 5 बंदे हैं और स्लीपर क्लास(Sliper Class) में हैं तो आपको 10,740 रूपये एक व्यक्ति के देने होंगे। सिंगल शेयरिंग में आपको 14,735 रूपये देने होंगे और डबल में आपको 11,120 रूपये देने होंगे। अगर आप टूर पर जाना चाहते हैं तो आपको रेलवे की साइट पर जाना होगा। यहां से आपको हर एक बात की सारी जानकारी मिल जाएगी।