Dainik Haryana News

Red Chilli : इस ट्रिक से करें नकली और असली लाल मिर्च पाउडर की पहचान

 
Red Chilli : इस ट्रिक से करें नकली और असली लाल मिर्च पाउडर की पहचान
Dainik Haryana News : Red Chilli Fake Or Real  : लाल मिर्च पाउडर(Red Chlli Powder ) के बिना किसी का चीज का स्वाद नहीं ले सकते हैं, हमारे किचन में इसका अहम हिस्सा होता है इसके बिना कोई भी सब्जी हम बना नहीं सकते हैं। पहले के जमाने में हम साबुत लाल मिर्च को बाजार से लाकर घर उनको सुखाकर मिक्सी करते थे, और हमें एक दम प्योर लाल मिर्च पाउडर मिल जाता था जिसमें किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं होती थी।       लेकिन आज का जमाना बदल गया है और हम लाल मिर्च पाउडर(Red Chlli Powder ) को ही बाजार से खरीद लेते हैं जिसके बारे में हमे पता ही नहीं चलता कि ये असली है या नकली। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कैसे लाल मिर्च पाउडर के असली और नकली होने का पता लगाना है। एक शान ट्रिक हम आपको बताने जा रहे हैं जिससे आप पता लगा सकते हैं। जानने के लिए बने रहें हमारी खबर के साथ।   Read Also: Pulwama Attack : 14 फरवरी 2019 पुलवामा अटैक, पीएम के कहने पर 12 दिन बाद लिया बदला   जानें लाल मिर्च पाउडर में किन चीजों की होती है मिलावट :       आज के समय में लोगों में बेइमानी काफी आ चुकी है जिसके कारण कई दुकानदार लाल मिर्च पाउडर में ऐसी चीजों की मिलावट करते हैं कि हमें पता ही नहीं चलता है। तो चलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे के किन चीजों की मिलावट होती है।  का चुरा, चोक पाउटर, खराब मिर्च, आर्टिफिशियल रंगों , चोकर, लाल रेत और साबुन को मिलाया जाता है जिनका हमें पता ही नहीं लगता है।       FSSAI कर रहा जागरूक :     आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर समय FSSAI अपने लोगों को जागरूक करता है कि हमें बिना जांच करे किसी भी दुकानदार से मिर्च के पाउडर को नहीं लेना है उसके पहचान के काफी सारे तरीके हैं जो आपको पता ही नहीं है।   Read Also: Indian Railway : रेलवे ने शुरू की खास सुविधा, सुनकर यात्री बोले वाह क्या बात है इस तरह करें पहचान :     सबसे पहले एक कांच के गिलास में पानी हो लेना है। उसके बाद उसमें एक चम्मच मिर्च के पाउडर को मिला देना है। उसके बाद इसे अपने हाथों पर आपको मलना होगा और यदि खुरदरा पन महसूस हो रहा है तो समझ लें कि र्इंट के चुरे को उसमें मिलाया गया है। अगर हाथों पर मलने के बाद यह आपको चिकना लगता है तो समझ लें साबुन को मिलाया गया है।