Dainik Haryana News

2024 Vastu Tips : कुबेर के इस मंत्र से दूर हो जाती है आर्थिक तंगी, आज ही करें जाप

 
2024 Vastu Tips : कुबेर के इस मंत्र से दूर हो जाती है आर्थिक तंगी, आज ही करें जाप
Kuber Mantra : आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे है, जिसका केवल जाप करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आइए जानते है उस मंत्र के बारे में Dainik Haryana News, Vastu Tips ( New Delhi ) : अगर आप किसी प्रकार की आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे है, जिसका जाप करने से आपकी स्थिति में सुधार होगा। हम बात कर रहे है भगवान कुबेर के मंत्र की, जो साधक पूरे श्रद्धाभाव से जपता है उस पर भगवान कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहती है। Read Also : Sarkari Yojana : महज 417 रूपये के निवेश में मिलेंगे पूरे 67 लाख, अभी से शुरू करें निवेश सनातक धर्म में धन के देवता के रूप में भगवान कुबेर की पुजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान कुबेर की कृपा जिस पर पड़ती है उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। उसके जीवन की आर्थिक समस्याएं उससे कोसों दूर रहती है। आइए जानते है भगवान कुबेर के मंत्र को जपने के और भी फायदे भगवान कुबेर का मंत्रॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

कुबेर मंत्र जाप के फायदे

अगर आप अपने जीवन में किसी आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो रोजाना आपको भगवान कुबेर के मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। ऐसा करने से आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होते है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही आपको व्यापार व्यवसाय में लाभ होता है।

इन मंत्रों का भी कर सकते हैं जाप

भगवान कुबेर के मंत्रों का जाप करते वक्त आप अपना मुंह दक्षिण दिशा की ओर रखें. इससे भगवान कुबेर बेहद प्रसन्न होते हैं जिससे उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है. 1. ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा। 2. ॐ कुबेराय नम: Read More : Sugriva’s Monkey Army : रामायण में रावण से युद्ध के बाद कहां चली गई इतनी बड़ी सुग्रीव की वानर सेना

कुबेर मंत्र के नियम

हिंदू धर्म में कुबेर मंत्र का जाप के कुछ नियम बनाए गए है। आपको कुबेर मंत्र का जाप 3 महीने लगातार तक 108 बार करना चाहिए। सबसे पहले रोजाना उठकर स्रान करके भगवान कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए आप आसन्न लगाकर बैठे और इस मंत्र का जाप करें। जब आप मंत्र का कर रहे हो तो अपने मन को शुद्ध रखें और इसका उच्चारण एकदम सही होना चाहिए,जिससे आपको इसका लाभ मिल सकें।