Dainik Haryana News

Chanakya Niti : पति-पत्नी को ये काम करने में कभी नहीं करनी चाहिए शर्म
 

Chanakya Tips : आचार्य चाणक्य महान होने के साथ साथ एक अच्छे शिक्षक भी हैं। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में महिला और पुरूषों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। आइए जानते है इस बारे में हमारी खबर के माध्यम से

 
Chanakya Niti : पति-पत्नी को ये काम करने में कभी नहीं करनी चाहिए शर्म

Dainik Haryana News, Chanakya Advice ( New Delhi )  : आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र, राजनीति, कूटनीति के अलावा व्यवहारिक जीवन की भी कई बातें बताई है जो आज भी समाज के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी पहले थी। जीवन में कई ऐसे काम हैं जिन्हें करने में लोग शर्म करते हैं। और यह सभ्य समाज के लिए जरूरी भी है। लेकिन आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी बातों के बारे बताया है जिसे करते वक्त इंसान को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए।

Read Also : Chanakya Niti:जीवन में अपना आचार्य चाणक्य की यह 10 बातें सफलता झक मारके आएगी आपके पास

चाणक्य कहते हैं कि कुछ ऐसे काम हैं जिसे करते समय मनुष्य को शर्म नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे जीवन भर पछताना पड़ता है। आइए जानते है कौन से वे कार्य जिसे करते समय पुरूष हों या स्त्री शर्म नहीं करनी चाहिए।


शर्म-लिहाज छोड़ जरूर करें ये 4 काम

इसके आगे आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्री हों या पुरुष पेट सबके लिए महत्वपूर्ण है। लोग इसीलिए कमाता है कि उनके सामने कभी भी खाने का संकट पैदा न हो। ऐसे में खाने खाते वक्त कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो बाहर भोजन करते वक्त शर्मा जाते हैं और शर्म की वजह से कई बार भूखे तक रह जाते हैं। चाणक्य हैं कि कभी भूख को मारना नहीं चाहिए।


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गुरू से शिक्षा लेते समय भूलकर भी शर्म नहीं करनी चाहिए। जीवन में गुरू से मनुष्य को हर समय कुछ न कुछ सीखने को मिलता हैं। गुरू हर व्यक्ति के जीवन में मार्गदर्शन की भूमिका निभाता हैं। ऐसे में गुरू से शिक्षा लेने में मनुष्य को कभी भी शर्म नहीं करनी चाहिए। एक अच्छा और सफल छात्र वही होता है जो बिना शर्म गुरू से शिक्षा ग्रहण करता है।

Read More : Archaya Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार मनुष्य को जीवन में कभी नहीं करनी चाहिए यें एक गलती

आचार्य चाणक्य के मुताबिक किसी भी आदमी धन कमाने से जुड़े काम करते वक्त शर्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर कोई भी व्यक्ति धन कमाने के लिए काम करते वक्त शर्म करता है तो वह अपने काम को ठीक नहीं सकता। ऐसे में उसे ही नुकसान होता है।इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आपने किसी को पैसे उधार में दिए हैं तो उन्हें वापस मांगते वक्त कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपका पैस डूब सकता है और इसकी वजह से आपको नुकसान हो सकता है।