Dainik Haryana News

Asian games 2023: एशियन गेम 2023 में भारत के नाम रहे इतने पदक, देश का झंडा किया ऊंचा

 
Asian games 2023: एशियन गेम 2023 में भारत के नाम रहे इतने पदक, देश का झंडा किया ऊंचा
Asia Games 2023 in China: चीन में एशिया गेम 2023(Asian games 2023) में भारतीयों को अच्छा खासा बोलबाला रहा है। भारत के खिलाड़ियों ने पदक तालिका में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है। अब तक का एशिया गेम 2023 का सफर भारत का बड़ा ही जबरदस्त रहा । आईए जानें भारत ने कितने पदक अपने नाम किए। Dainik Haryana News: India Performance In asia games 2023 (ब्यूरो): चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशिया गेम 2023 में भारत ने अपने 655 खिलाड़ियों के साथ कदम रखा। यह इवेंट हर चार साल बाद होता है, पिछली बार 2018 में हुआ था, और इस बार 2022 में होना था, Covid -19 ने इसे 2023 तक पहुंचा दिया। साल 2018 में भारत अपने 570 खिलाड़ियों के साथ उतरा था और कुल 70 पदक अपने नाम किए थे। जिसमें 16 Gold, 23 Silver And 31 Bronze मेडल अपने नाम किए थे। इस बार ऐशिया गेम में भारत की पुरूष और महिला क्रिकेट टीम भी भाग ले रही हैं। इसके साथ ही हाकी और फुटबाल की टीमें भी एशिया गेम 2023 का हिस्सा रहने वाले हैं। Read Also: Health Tips : क्या क्या फायदे होते है विटामिन बी -12 से बजरंग पुनिया, मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, नीरज चोपड़ा समेत और भी बहुत से बड़े खिलाड़ी एशिया गेम का हिस्सा रहने वाले हैं।

2023 में अब तक जीत चुका इंडिया इतने मेडल

इस बार भारत एक बड़े दल के साथ उतरा है। 655 खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं जो पिछली बार से 85 अधिक हैं। अब तक यानि 2 अक्टूबर तक भारत 13 गोल्ड मेडल, 24 सिल्वर और 25 कांस्य पदक जीत चुका है। कुल मिलाकर मेडल की संख्या 62 हो चुकी है। आगे भी सफर जारी है। उम्मीद है कि भारत इस बार अपना पिछले बार का रिकार्ड तोड़ता नजर आने वाला है। Read Also: Haryana News : अवैध पत्थरों से भरी ट्रेक्टर ट्राली ने खनन विभाग की गाड़ी को मारी टक्कर