Dainik Haryana News

Cricket News: भारत के वो 4 खिलाड़ी जो दावेदार होने के बाद भी नहीं बन पाए टीम इंडिया के कप्तान

 
Cricket News: भारत के वो 4 खिलाड़ी जो दावेदार होने के बाद भी नहीं बन पाए टीम इंडिया के कप्तान
India Most Popular Player: टीम इंडिया मे एक से बढ़कर एक जबरदस्त खिलाड़ी रहे हैं। शायद उनके बिना t20 और Odi World Cup जीतने का सपना पुरा हो पाता, लेकिन वो खिलाड़ी कभी टीम इंडिया के कप्तान नहीं बन पाए। तो चलिए आपके साथ उन दिग्गज खिलाड़ियों की जानकारी सांझी करते हैं। Dainik Haryana News: Cricket Update(नई दिल्ली): टीम इंडिया जब 2011 का विश्व कप जीता था तो कई खिलाड़ी ऐसे थे जो उस समय के धुरंधर थे। लेकिन उन खिलाड़ियों को कभी भी टीम इंडिया की कमान नहीं मिली। बल्कि इसका उल्टा हुआ इसके बाद उनको टीम इंडिया में जगह तक नहीं मिली। 1. हरभजन सिंह हरभजन सिंह जिन्हे टरबनेटर के नाम से भी जाना जाता है। हरभजन सिंह ने ना जाने कितने ही मैच टीम इंडिया को जीताए। हरभजन सिंह गेंदबाजी से तो मैदान पर कमाल दिखाते ही थे, लेकिन समय आने पर उनका बल्ला भी चुप नहीं रहता था। हरभजन सिंह के नाम इंटरनैशनल मैचों में 711 विकेट चटकाएं हैं । लेकिन कभी टीम इंडिया की कप्तानी उनको नहीं मिली। Read Also: MANREGA : मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी अपडेट, आधार कार्ड वाले जरूर जानें 2. जहीर खान जहीर खान एक ऐसा गेंदबाज जो बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ता था। जहीर खान ने अपने इंटरनैशनल क्रिकेट करियर में 610 विकेट अपने नाम किए। एक समय ऐसा भी था जब जहीर खान की गेंदबाजी को खेलना बड़े से बड़े बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता था। जहीर खान t20 World Cup 2007 और ODI WORLD CUP 2011 को जीतने में टीम का अहम हिस्सा रहे, जहीर खान टीम के कप्तान नहीं बने पाए। 3. वी वी एस लक्ष्मण वी वी एस लक्ष्मण जो एक समय आस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम पर भी भारी पड़ता था। अपने जबरदस्त खेल और शांत स्वभाव के लिए जाना जाने वाला ये खिलाड़ी कप्तानी का दावेदार होने के बाद भी कभी कप्तान नहीं बन पाया। वीवीएस लक्ष्मण ने इंटरनैशनल क्रिकेट में 11119 रन बनाए हैं। वीवीएस लक्ष्मण ने उस समय की सबसे मजबूत टीम कही जाने वाली आस्ट्रेलिया, जिसकी टक्कर लेना सायद ही किसी के बस की बात थी, उसके खिलाफ भी शतकों की झड़ी लगा दी थी। 4. रवि चंद्रन अश्विन आर अश्विन लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं। बहुत बार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम इंडिया को मैच में वापसी करवा जीत दिलाई है।आर अश्विन अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं और इंटरनैशनल क्रिकेट में 712 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। Read Also: Chandrayaan 3 Send First Video: विक्रम लैंडर ने चांद पर छोड़ी अपनी छाप, रोवर ने भेजी वीडियो, तेजी से वायरल 5. युवराज सिंह युवराज सिंह एक ऐसा खिलाड़ी जिसका भारत को 2 विश्व कप जीताने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सायद ही किसी का इतना योजना रहा हो। युवराज सिंह के नाम ना जाने कितने ही ऐसे रिकार्ड हैं, जिनको तोड़ना बहुत मुश्किल काम है। भारत को ना जाने कितने ही मैच जीताने वाला ये खिलाड़ी टीम इंडिया में 2011 के विश्व कप को जिताने के बाद दिखाई ही नहीं दिया। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी कहा था कि जीतना योगतान भारत को विश्व विजेता बनाने में युवराज सिंह सायद ही किसी और खिलाड़ी का हो। युवराज सिंह धाकड़ बल्लेबाज तो थे ही जिसके नाम स्टुअर्ट ब्राड जैसे गेंदबाज को एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कीर्तिमान हासिल है। युवराज अपनी स्पिन गेंदबाजी का जलवा भी दिखाते थे और अपनी गेंदबाजी से अच्छे से अच्छे बल्लेबाज को आउट कर पैवेलियन का रास्ता दिखाया है। इतना जबरदस्त खेल दिखाने के बाद भी युवराज सिंह को कभी कप्तानी के लिए नहीं चुना गया।