Dainik Haryana News

National Games : 37 वें नेशनल गेम्स में हरियाणा सेपक टाकरा खेल के 20 खिलाड़ी व 5 आफिशियल भाग लेगें

 
National Games : 37 वें नेशनल गेम्स में हरियाणा सेपक टाकरा खेल के 20 खिलाड़ी व 5 आफिशियल भाग लेगें
National Games In Haryana : 37 वें नेशनल गेम्स सेपक टाकरा का आयोजन गोवा में किया जा रहा है जिसमें हरियाणा सेपक टाकरा खेल के 5 पुरूष और 15 महिला खिलाडिय़ों सहित कुल 20 खिलाड़ी इस नेशनल गेम में हिस्सा लेगें। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक गोवा में होगा।
Dainik Haryana News,National Games Update(चंडीगढ़): हरियाणा के खिलाड़ी अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेगें। नेशनल गेम्स में हरियाणा के टीम मैनेजर एवं कोच में शैलेन्द्र सिंह सोनीपत, सुनील चरखी दादरी, मूर्ति देवी रोहतक, मीना कुमारी सोनीपत, राकेश कुमार भिवानी को नियुक्त किया गया है।
नेशनल गेम्स(National Games) के लिए चयनित हरियाणा सेपक टाकरा टीम में विकास सिंह भिवानी, सोनू चरखी दादरी, जसबीर चरखी दादरी, हरीश चन्द्र चरखी दादरी, दीपक चरखी दादरी, मोनिका चरखी दादरी, पूनम चरखी दादरी, सपना चरखी दादरी, पूजा चरखी दादरी, तनु चरखी दादरी, हिमानी भिवानी, सोनिका चरखी दादरी, भतेरी भिवानी, खुशबू सिंह चरखी दादरी, अनु चरखी दादरी, विजेता चरखी दादरी,ज्योति चरखी दादरी, रिया भिवानी, स्वामिता रोहतक, नेहा सोनीपत से शामिल हैं।