Dainik Haryana News

UPSC Success Story : बेटी का समय बचाने के लिए पापा पढ़ते थे अखबार, जानें IAS की सफलता की कहानी

 
UPSC Success Story : बेटी का समय बचाने के लिए पापा पढ़ते थे अखबार, जानें IAS की सफलता की कहानी
Dainik Haryana News : IAS Success Story : आज हम आपको एक ऐसी IAS अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं जिसके पिता जी उनका समय बचाने के लिए खुद अखबर पढ़ते थे। जी हां.. हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ की रहने वाली गामिनी सिंगला की जिसने IAS की परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल कर अपने घर वालों का नाम रोशन किया।       और अपनी कड़ी मेहनत से दूसरे प्रयास में परीक्षा को पास किया। बता दें कि गामिनी सिंगला पंजाब के आनंदपुर के रहने वाली हैं और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में बी.टेक किया और 2019 में पास आउट हुईं. गामिनी सिंगला का सपना था की वो अफसर बने और तैयारी में जुट गई।   Read Also: Success Story : सूरज ने पायलट बन अपने दादा का किया सपना पूरा, जाने सफलता की कहानी   गामिनी सिंगला के माता पिता दोनों ही डॉक्टर हैं उनके पिता आलोक सिंगला और माता डॉक्टर नीरज सिंगला ने उनका पूरा साथ दिया। उनके भाई आईआईटी, खड़गपुर से ग्रेजुएट हैं. गामिनी सिंगला का कहना है कि उनके सफल होने में उनके परीवार का पूरा हाथ है और वो उनकी वजह से ही आज यहां हैं।   Read Also: जानिए, IAS अफसर को सरकार कितनी देती है सैलरी?   उनका कहना है कि उनके पिता उनका समय बचाने के लिए रोज सुबह उठकर अखबार को पढ़ते थे ताकि उनको मैन्स में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। और उनकी बेटी सफल हो। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से उनको समय बचाने में काफी मदद मिली। उनका कहना है कि वो एक बार लाइसेंस बनवाने के लिए स्थानीस दफ्तर में गई और वहां एक अफसर को काम करते देख वो प्रभावित हई और उसी दिन सोच लिया के वो अफसर बनेंगी।       गामिनी सिंगला का कहना है कि वो 3 साल के लिए अपने दोस्तों से दूर रही ना ही वो किसी भी मूवी को देखने गई बस अपने घर में रही और पढ़ाई की। गामिनी सिंगला ने बताया कि वो 10 घंटे पढ़ती थी और उनका सारा फोकस अपनी पढ़ाई की और था।