Dainik Haryana News

Vande Bharat Express : दो और वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने को तैयार! जानें कौन से होंगे रूट?

 
Vande Bharat Express : दो और वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने को तैयार! जानें कौन से होंगे रूट?
Dainik Haryana News : Vande Bharat Express : आपकी जानकारी के लिए बात दें, पहले ही 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही हैं और सरकार की और से ये लक्ष्य किया जा रहा है कि साल में 75 वंदे भारत पटरियों पर दौड़ती देखी जाएंगी। हाल ही में सरकार की और से सुचना मिली है कि जल्द ही दो और वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर देखी जा सकती हैं जो लखनऊ से दिल्ली के बीच में चलाई जाएंगी।       बताया जा रहा है कि जल्द ही इस ट्रेनों को शरू कर दिया जाएगा और काफी समय से यात्रियों के इस इंतजार को समाप्त कर दिया जाएगा। अब तक की सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी( Vande Bharat Express) से नई दिल्ली तक चलती है जो अपने सफर को 6 से 7 घ्ांटे में पूरा कर लेती है। जिन दो ट्रेनों को चलाने के बारे में सरकार की और से फैसला लिया जा रहा है वो ट्रेंनें शताब्दी एक्सपे्रस का भी ऑप्शन होंगी। जो काफी कम समय में अपने सफर को पूरा करेंगी। आइए खबर में जानते हैं किसा दिन होगी शुरूआत।     लखनऊ से चलेंगी दिल्ली तक:       बता दें, लखनऊ से दिल्ली तक चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ को देखते हुए वंदे भारत को चलाने का फैसला लिया गया है ताकि लोगों की भीड़ को कम किया जा सके और आसानी से ट्रेन में लोेगों को टिकट मिल सके। इन दोनों ही ट्रेनों को लखनऊ से दिल्ली के बीच चलाया जाएगा और दोनों ही रेल कानपुर से होकर गुजरेंगी।     भीड़ में आएगी कमी :       हर दिन लोगों को दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली आने के लिए सीटों की मारामारी झेलनी पड़ रही है और ना ही यात्रियों को आसानी से टिकट मिल पर रही है। इसी को देखते हुए सरकार की और से दो वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है ताकी लोगों को सफर करने में आसानी हो और राहत आए।       पहले चलने वाली शताब्दी रेल इस दुरी को 6 घंटे में पूरा करती है जिसे वंदे भारत 5 में पूरा कर देगी। बता दे, महज कुछ ही दिनों में वंदे भारत ट्रेन 130 किलोमीटर की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। शताब्दी एक्सप्रेस( Shatabdi Express) की बात की जाए तो अभी तक 23 जोड़ी ट्रेनों की देश में पटरियों पर दौड़ रही है और दो और वंदे भारत चलने के बाद इन ट्रेनों में भीड़ में काफी हद तक भीड़ कम देखने को मिलेगी।