Dainik Haryana News

17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life : हमारे सौर मंडल के बाहर भी बसती हैं 17 दुनिया, क्या वहां पर है जीवन संभव!

 
17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life : हमारे सौर मंडल के बाहर भी बसती हैं 17 दुनिया, क्या वहां पर है जीवन संभव!
17 Worlds Outside : नासा की तरफ से एक रिसर्च सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि हमारे सौर मंडल से बाहर एक और दुनिया है, बताया जा रहा है कि ये एक ऐसी दुनिया है जहां पर जीवन संभव है। नासा की तरफ से जानकारी मिली है कि हमारे सौर मंडल से बाहर जीवन की तलाश के एक अध्ययन में 17 एक्सोप्लैनेट की खोज की गई है जिसमें बर्फ गोले के नीचे तरल पानी के समंदर हो सकते हैं। Dainik Haryana News,17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life(नई दिल्ली): वैज्ञानिकों ने ऐसा अनुमान लगाया है कि हमारे सौर मंडल के बाहर की दुनिया में भी पानी हो सकता है, जो जीवन के लिए एक आवश्यक घटक है। यानी वहां भी जिंदगी संभव हो सकती है। नासा की तरफ से जानकारी दी गई है कि समंदर का जो पानी होता है वो कभी बर्फ की तरत के माध्यम से गीजर के रूप में फूट सकता है। नासा की टीम ने इन एक्सोप्लैनेट पर गीजर गतिविधि को गौर से देखा और दो एक्सोप्लैनेट की पर्याप्त रूप से करीब पहचान की जहां इन विस्फोटों के संकेत दूरबीनों से देखे जा सकते थे। READ ALSO :Haryana Assembly Infiltration: संसद में घुसपैठ के बाद हरियाणा विधानसभा में घुसपैठ की कोशिश इन बर्फीले संसारों में हमारे मंडल के पास के दो संसार भी शामिल किए गए हैं। जहां पर ऐसी परिस्थितियां में जीवन संभव हो सकता हैं। ये एक्सोप्लैनेट लगभग पृथ्वी के आकार के हैं, लेकिन कम घने और ज्यादा ठंडे हैं। जिससे पता चलता है कि उनकी सतह बर्फ से ढकी हुई है। नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंअर के लिने क्विक ने कहा है कि हमारे विश्लेषणों का अनुमान है कि इन 17 दुनियाओं में बर्फ से ढकी सतह हो सकती है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ग्रह कैसे बने हैं और क्या इन पर पहले जीवन संभव था या नहीं। सिर्फ पानी होने की वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां पर जीवन संभव था। READ MORE :Haryana News : अब हरियाणा रोडवेज बसों में 1 दिन में इतने किलोमीटर तक सफर कर सकते हैं ये यात्री, चेक करें अपना नाम