Dainik Haryana News

Acharya Chanakya Niti : सफल होने के लिए अपना लें चाणक्य की ये बातें, नहीं होगा कभी हार का सामना

 
Acharya Chanakya  Niti : सफल होने के लिए अपना लें चाणक्य की ये बातें, नहीं होगा कभी हार का सामना
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में शास्त्र में जीवन के जुड़े सभी पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं जिसको आप अपने जीवन में उतारकर हर सफलता को पा सकते है आइए जानते है आचार्य चाणक्य के बारें में। Dainik Haryana News, Acharya Chanakya For Relation(New Delhi):आज के समय में हर मुनष्य अपने जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन कई बार उसको असफलता का सामना करना पड़ सकता हैं। जिस कारण से व्यक्ति निराश हो जाता है। ऐसे आपको आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार सफलता हासिल करने के बारे में कुछ बातें बताएंगे। जिसको जीवन में अपनाने से सफलता हासिल की जा सकती है। Read Also : Dunki Flight : 300 भारतीयों को वापस लौटे युवाओं में से एक ने बताई सच्चाई आचार्य चाणक्य पुराने समय के विद्वान थे। इसलिए लोग आज भी आचार्य चाणक्य को अपने जीवन में अपनाकर समस्यों का निवारण करते है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में जीवन से जुडे अनेक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। हालांकि आचार्य चाणक्य सुनने और पढ़ने में बहुत कठोर लगती हैं। लेकिन ये मनुष्य को सही और गलत मार्ग का चुनाव करने में मदद करती हैं।

न करें मूर्ख लोगों से विवाद:

चाणक्य के मुताबिक कभी भी किसी व्यक्ति को मूर्ख लोगों से बहस नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी छवि खराब होती है जिसका परिणाम आपको आगे चलकर भुगतना पड़ता है.

किसी को ना बताएं अपनी कमजोरी:

हम अपने करीबियों को अपनी कममजोरी के बारे में बता देते हैं लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य को अपनी कमजोरियों को किसी से नही बतानी चाहिए। ऐसा करने से सामने वाला आपकी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकता है।

न करें ऐसे लोगों पर विश्वास:

चाणक्य के मुताबिक जो व्यक्ति आपकी बातों को अनसुना कर देता है वो कभी भी किसी के भरोसे के लायक नहीं होता है. वहीं जो लोग आपको दुख में देखकर खुश होते हैं वो भी विश्वास के पात्र नहीं होते हैं. आचार्य के अनुसार ऐसा व्यक्ति आपको जीवन में धोखा अवश्य देता है. Read More:Mumbai Traffic : मुंबई में लोकल ट्रेनों में क्यों सफर कर रहे हैं अरबपति, कारण जान हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

खर्च सोच समझ कर करें:

आचार्य चाणक्य के अनुसार हर मनुष्य को अपने भविष्य के लिए संचय करते रहना चाहिए। किसी भी मुश्किल समय का सामना करने के लिए आपके पास में धन का संग्रह होना बहुत जरूरी है। इस कारण से धन को हमेशा बहुत सोच-समझकर बरते जरूरत पड़ने पर ही खर्च करना चाहिए।