Dainik Haryana News

ACP Anil Kumar Sisodia Case in Delhi: पहले पत्नी की मौत और 3 दिन बाद दिल्ली पुलिस के ACP ने गोली मारकर खुद की लेली जान

 
ACP Anil Kumar Sisodia Case in Delhi: पहले पत्नी की मौत और 3 दिन बाद दिल्ली पुलिस के ACP ने गोली मारकर खुद की लेली जान
Delhi ACP Suicide Case: दिल्ली में ACP की सुसाइड के बाद से हड़कंप मचा है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा। दिल्ली पुलिस के ACP अनिल कुमार सिसौदिया ने खुद को ही गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हैरानी की बात ये है कि 3 दिन पहले ही उनकी पत्नी की भी मौत हुई थी और इसके बाद ये घटना सामने आई है। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच मे लगी है। Dainik Haryana News: ACP Anil Kumar Sisodia Suicide Case(ब्यूरो): दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां दिल्ली पुलिस के ACP अनिल कुमार सिसोेदिया ने आपने ही घर में खुद को गोली मार ली जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 3 दकन पहले पत्नी की राख अभी ठंड़ी भी नहीं हुई थे के 55 साल के ACP अनिल ने खुद को घर में बंद कर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। Read Also: Business Tips : लाखों रुपए कमाए ऐसे करें निवेश

डयूटी से लौटे थे ACP अनिल

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार जिनकी उम्र 55 साल थी वो डयूटी करके अपने घर को लौटे थे। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले में थाना प्रभरी के रूप में तैनात थे। डयूटी के बाद घर लौटे थे जब आस पास के लोगों को गोली की आवाज सुनाई दी तो तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो ACP अनिल जमीन पर खुन से लथपथ पड़े थे। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने खुद को गोली मार ली थी, इसके लिए निजी बंदूक का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और इस मामले में जांच कर रही है। Read Also: Sneezeing Home Remedies: छींकों से हैं परेशान तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नूस्खे, तुरंत मिलेगी राहत पुलिस को सुसाइड के बाद उसके आस पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी के चलते पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। घर के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस इसकी जांच में लग चुकी है। 3 दिन पहले ही उनकी पत्नी का भी देहांत हुआ था।