Dainik Haryana News

Aditya L-1 : सूरज की आई पहली तस्वीर, इतनी खूबसूरत देखते रह गए लोग

 
Aditya L-1 : सूरज की आई पहली तस्वीर, इतनी खूबसूरत देखते रह गए लोग
Aditya L-1 Sent First Photo : जैसा कि आप जानते हैं सूरज के बिना हम कुछ भी नहीं हैं। एक दिन धूप नहीं निकलती है तो लोग बेहाल हो जाते हैं। इसरो के आदित्य एल 1 ने सूरज की पहली तस्वीर को भेजा है जिसे आप जरूर देखना चाहेंगे। Dainik Haryana News,ISRO News(ब्यूरो): भारत लगातार तरक्की कर रहा है, कुछ दिन पहले ही चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कराया था और अब आदित्य एल-1 भी सूरज के करीब जा चुका है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि साल 2040 तक भारत चांद पर इंसान भेजने की तैयारियों में जुटा हुआ है। गौरतलब है, सूरज एक आग का गोला है इसके पास अगर कोई गया तो वो राख ही होता है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने आदित्य एल 1 को लॉन्च किया था जिसने सूरज से कुछ दूरी पर पहुंचकर फोटो को क्लिक करके भेजा है। READ ALSO :Business Idea: 1 लाख तक लगाओ और इसा बिजनेस से महीने के 50000 आसानी से कमाओ फोटो उसकी अल्ट्रावॉइलेट वेवलेंग्थ की क्लिक करके भेजी गई है। आदित्य एल 1 की सूरज की इस पहली फोटो से Photosphere और Chromosphere की और ज्यादा जानकारी इसरो को मिली है। इस फोटो को SUIT की मदद से महज ही 400एनएम की दूरी से क्लिक किया गया है। भारत के लिए यह एक गर्व की बात है, क्योंकि आज तक किसी भी स्पेश एजेंसी को सूरज के इतने पास जाकर फोटो नहीं मिली थी। भारत ने यह सफलता हासिल कर ली है, आदित्य एल 1 में लगे टेलीस्कोप SUIT ने सूरज के पूरे वातावरण को दिखाने के लिए 11 अलग अलग फिल्टरों का इस्तेमाल किया है। इससे सूरज का हर एक नजारा कवर होता दिखाई देगा। भारत ने चंद्रयान मिशन पूरा होने के बाद आदित्य एल 1 को सूरज की तरफ रवाना किया था ताकि अब सूरज का भी वातावरण जान लिया जाए और पूरी तरह से इसका जायजा लिया जाए। READ MORE :Coming Soon 10 Movies: 2024 की शुरूआत में ये बड़ी फिल्में करने वाली हैं धमाका इस आदित्य एल 1 में जो टेलीस्कोप Suit लगा है उसे पूणे के इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फार एसट्रोनॉमी एंड एस्ट्राफिजिक्स IUCAA के 50 वैज्ञानिका और स्टूड्ेटंस ने मिलकर बनाया है। आदित्य एल 1 की गतिविधियों कोदेखने के लिए 7 तरह के पेलोड लगाए गए हैं। भारत के लिए सबसे गर्व की बात ये है कि ये सब पूरी तरह भारत में ही बनाए गए हैं यानी मेड इन इंडिया हैं।