Dainik Haryana News

Age in Space: क्या सच में अंतरिक्ष में वयक्ति हमेशा रहता है जवान

 
Age in Space: क्या सच में अंतरिक्ष में वयक्ति हमेशा रहता है जवान
  NASA: भारत के चंद्रयान 3 के चांद पर जाने के बाद से अंतरिक्ष को लेकर देश के लोगों की जिज्ञासा बढ़ती ही जा रही है। इसरो ने एक बार फिर से अपना मिशन लांच किया है, जिसका नाम आदित्य एल-1 रखा गया है। इसके बाद से एक बात और लोगों के दिमाग में घर कर रही है, और वो है अंतरिक्ष में वयक्ति हमेशा जवान ही रहता है, क्या कभी बुढापा इंसान को नहीं आता। क्या अंतरिक्ष में उम्र नहीं बढ़ती। बहुत से सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं। क्या सच में ये सब है यां फिर अफवाह है, इस बारे में जानने के लिए बनें रहें हमारे साथ Dainik Haryana News: NASA Experiment Age in Space(नई दिल्ली): अंतरिक्ष में उम्र ना बढ़ने को लेकर बहुत सी स्पेस एजेंसियों ने लगातार सर्च की। सर्च करने के बाद पता चला की धरती पर रहने के वाले इंसानों के मुकाबले अंतरिक्ष में रहने वाले इंसानों के जीवन में बहुत से बदलाव आते हैं। अंतरिक्ष में बहुत से बदलाव तो वयक्ति में देखने को मिलते हैं, लेकिन अंतरिक्ष में हमेशा जवान रहने वाली बात बिल्कुल झूठ है। दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA ने इस बात पर खोज करते हुए बताया कि जच भी एस्टरनाटस स्पेस में समय बिताकर आते हैं उनमें खून की कमी अकसर देखने को मिलती है। लंबे समय तक अंतरिक्ष में समय बिताने पर जब एस्टरनाटस वापस धरती पर लौटते हैं तो हड्डीयों का कमजोर होना, रेडिएशन के साइड इफेक्ट्स, तथा चिंता जैसी समस्या अकसर देखने को मिलती है। Read Also: Aditya L-1 Live: क्या करने वाला है आदित्य एल-1 सूर्य पर, कितने पास जाएगा सूर्य के आदित्य एल-1 जब अंतरिक्ष में उम्र ना बढ़ने की बात ने जोर पकड़ा तो NASA ने इस बात पर रिसर्च करने के लिए 2 भाइयों को चुना। इसमें मार्क को धरती पर ऑब्जरवेशन में रखा गया तो दूसरे भाई स्टाक केली को स्पेस में भेज दिया गया। इसके ठीक 6 महीने बाद जब स्टाक केली के जीन्स को टेस्ट किया गया तो नतीजा चौंकाने वाला था, केली के जीन्स में इतना बदलाव आ चुका था जो धरती पर अंसंभव था। दोनों भाइयों के चेकअप के बाद नतीजे से पता चला की स्पेस में गए स्टाक केली अपने भाई मार्क से काफी जवान नजर आ रहे थे। इससे यह साबित होता है कि अंतरिक्ष में वयक्ति के शरीर में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। एक सोद्ध मे बताया गया कि अंतरिक्ष में रहने वाले वयक्ति के 50% Red Blood Cells नष्ट हो जाते हैं। ये सेल वयक्ति को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अहम होते हैं। Read Also: Kriti : जेब में सेनेट्री पैड लेकर क्यों घूमते हैं एक्टर पुलकित सम्राट, कृति ने बताई वजह लेकिन अंतरिक्ष में खून की कमी होना इतने मायना नहीं रखता, वहां वयक्ति के शरीर का वजन घटना आम बात है, लेकिन जब इंसान धरती पर वापसी करता है तो उसे बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही कारण होता है कि अंतरिक्ष यात्रियों के भोजन में अधिक आयरन और कैलोरी वाले फूड शामिल होते हैं।