Dainik Haryana News

Akshay Kumar got Indian citizenship: 15 अगस्त अक्षय कुमार की खुशी डबल, अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता

 
Akshay Kumar got Indian citizenship: 15 अगस्त अक्षय कुमार की खुशी डबल, अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता
Akshay Kumar: बॉलीवुड के सुपरस्टार खिलाड़ी अक्षय कुमार को भला कौन नहीं जानता। अक्षय कुमार की हालहि में OMG 2 अच्छी कमाई कर रही है। एक साथ अक्षय कुमार को दो खुशियाँ मिली है। अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। जिस पर टविट करते हुए अक्षय ने कहा कि अब दिल और सिटिजनशीप दोनों हिंदुस्तानी हैं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे। Dainik Haryana News: OMG 2(ब्यूरो): आप सोच रहे होंगे आखिर अक्षय कुमार के पास भारत की नागरिकता नहीं थी तो कहां की नागरिकता थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। जिसकी वजह से उनको बहुत बार कनेडियन कुमार कहकर भी ट्रोल किया जाता था। अक्षय कुमार लगातार भारत की नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे थे। 15 अगस्त के मौके पर उनको यह तोहफा मिला। इसके बाद अक्षय कुमार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और टविट कर अपनी खुशी का इजहार किया। अक्षय कुमार ने बताया कि जब उनकी लगातार फिल्म फ्लोप हो रही थी तो वो काम करने के लिए कनाडा गए थे। Read Also: Haryana : 600 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया डेम, इन लोगों को मिलेगी सुविधा उनके एक दोस्त ने उनको वहीं बसने की सलाह दी थी। इसके बाद अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता के लिए अपलाई किया और उन्हे वहां की नागरिकता मिल गई। जब मैने कनाडा की नागरिकता ली थी तो मेरी 2 ही फिल्म रिलीज होने के लिए बाकी थी। भगवान ने मेरा साथ दिया और दोनों ही फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद में लगातार काम करता चला गया और रूकने का नाम ही नहीं लिया। इसके बाद कभी ख्याल ही नहीं आया कि पासपोर्ट बदला लिया जाए। अक्षय कुमार ने कहा की जब लोग उनकी सिटिजनशीप पर बात करते हैं तो उनको बुरा लगता है। उनको कैनेडियन कुमार भी कहा जाता है जो उनको चुभता है। अगर किसी के बारे में जानकारी ना हो तो उसके बारे में बोलना भी नहीं चाहिए। अक्षय कुमार ने भावुकता के साथ कहा की उनके लिए भारत ही सब कुछ है, उनहोंने जो कुछ भी कमाया है भारत से ही कमाया है। में ख़ुशनसीब हुं के मुझे इस देश पर सब कुछ लुटाने का मौका भी मिला है। Read Also: OMG 2 Box office Collection Day 4: OMG 2 ने भी चौथे दिन कमाई में लगाई अच्छी खासी छलांग, ऐसा करने वाली बनी पहली फिल्म अक्षय कुमार काफी विद करण में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं। अक्षय कुमार की OMG 2 चार दिन में 55 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अक्षय कुमार ने सितंबर 2019 में भारतीय पासपोर्ट के लिए अपलाई किया था और अब उनको भारत की सिटिजनशीप मिल चुकी है।