Dainik Haryana News

Amla Navami : आंवला नवमी के दिन हर राशि वाले कर लें ये उपाय, पैसों से भी जाएगी झोली

 
Amla Navami : आंवला नवमी के दिन हर राशि वाले कर लें ये उपाय, पैसों से भी जाएगी झोली
Amla Navami Date : जैसा की आप जानते हैं आज आंवला नवमी है और इस दिन का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जो सभी को करने हैं और आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं उनके बारे में। Dainik Haryana News,Amla Navami Date 2023(New Delhi): आंवला नवमी का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है और इस दिन को कुष्मांडा नवमी कहा जाता है। इस दिन आंवला विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यताओं का कहना है कि इस दिन स्रान, दान, पूजा करने से आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ती होती है और आप जीवन में सफल होते हैं। सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान आपके घर में धन और सुख देते हैं और अपने दुखों को दूर करते हैं। अच्छी तरह पूजा करने पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कौन से उपाय हम कर सकते हैं। READ ALSO :Mohenjodaro : करोड़ों के खजाने से भरा है पाकिस्तान का ये 5 हजार साल पुराना शहर, जानें अभी मेष राशि : आंवला नवमी के दिन मेष राशि आले लोगों को भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पेड़ को 7 बार कच्चे धागे को बांधना चाहिए। वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले लोगों को आज के दिन किसी भी आंवले के पेड़ की हर रोज सेवा करनी चाहिए और पूजा करनी चाहिए। मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले जातकों को आज आंवले के पेड़ के नीचे भोजना करना चाहिए ताकि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं आए। कर्क राशि :आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ की जड़ में कच्चे दूध को चढ़ाना चाहिए और उसके बाद सच्चे मन से पूजा करें। सिंह राशि : सिंह राशि वाले जातकों को आज आंवले के पेड़ के नीचे सच्चे मन से पूजा करनी चाहिए और इसके बाद पेड़ की 7 बार परिक्रमा करनी जरूरी है। कन्या राशि : कन्या राशि वाले जातकों को आंवले के पेड़ की जड़ों में रोली अक्षत और चंदन अर्तित करें उसके बाद पेड़ की 7 बार परिक्रमा करनी होगी। तुला राशि : तुला राशि वाले लोगों को आंवला नवमी के दिन पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें, ऐसा करने से आपके घर में सुख और शांति बनी रहेगी। READ MORE :Meesho Scam: Meesho पर स्कैमर बिछा रहे जाल जरा हो जाएं सावधान वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले जातकों को भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए, इसके बाद पूजा करनी चाहिए। धनु राशि : धनु राशि वालों को आज के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। मकर राशि : आंवला नवमी पर मकर राशि वाले लोगों को ब्राह्मणों को कद्दू का दान करना चाहिए।