{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Aditya L-1 Live: क्या करने वाला है आदित्य एल-1 सूर्य पर, कितने पास जाएगा सूर्य के आदित्य एल-1

 
Mission Suryaan: चंद्रयान 3 की सफला के बाद अब भारत की नजर आदित्य एल-1 पर बनी है। आदित्य एल-1 शनिवार को 2 सितंबर को श्रीहरीकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच कर दिया गया। आदित्य एल-1 सूर्य की और भारत का पहला मिशन है। आदित्य एल-1 सूर्य के कितने नजदीक तक जा सकता है और सूर्य के किन रहस्यों को उजागर करेगा, इसके बारे में पुरी जानकारी के लिए बनें रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News: ISRO Mission Aditya L-1(नई दिल्ली): आदित्य एल-1 को मिशन सूर्य के लिए सफलता से लांच कर दिया गया है और 15 लाख किलोमीटर के सफर को तय करने के लिए तेजी से आगे बढ़ता चला जा रहा है। आदित्य एल-1 का ये सफर 125 दिनों का रहने वाला है। 400 करोड की लागत से बाना आदित्य एल-1 अपने मिशन को पुरा करने के लिए निकल चुका है। इसरो ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य एल-1 सूर्य के करीब नहीं जाने वाला ये धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर रहकर सूर्य का अध्यन करने वाला है। धरती और सूर्य के बीच एल-1 प्वाइंट पर आदित्य एल-1 को स्थित किया जाएगा। आदित्य एल-1 सूर्य और धरती के बीच लैग्रेंज प्वाइंट पर स्थित किया जाएगा। धरती और सूर्य के बीच 5 लैग्रेंज बिंदु हैं, इनमें से एक के अंदर आदित्य एल-1 को स्थित किया जाएगा। भारत के आदित्य एल-1 से पहले बहुत से मिशन इन लैग्रेंज बिंदुओं में स्थित किए गए हैं। Read Also: Kriti : जेब में सेनेट्री पैड लेकर क्यों घूमते हैं एक्टर पुलकित सम्राट, कृति ने बताई वजह

क्या होते हैं लैग्रेंज बिंदु

लैग्रेंज बिंदु ऐसे प्वाइंट होते है जहा कोई भी वस्तु जाती है तो वहीं अटक जाती है। इन बिंदुओं पर ना तो सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है और ना ही धरती का। कोई भी वस्तु यहां जाकर अटक जाती है।

सूर्ययान को क्यों दिया गया आदित्य एल-1 नाम

भारत ने अपने मिशन सूर्ययान को आदित्य एल-1 नाम इसलिए दिया है, कयोंकि यह धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंज बिंदु एल-1 पर स्थित रहकर सूर्य का अध्यन करने वाला है। Read Also: Business Idea:सफलता चूमेगी की आपके कदम जाने कैसे

क्या है आदित्य एल-1 का काम

आदित्य एल-1 धरती और सूर्य के बीच एल-1 बिंदू पर स्थित रहकर सूर्य के बाहय वातावरण की जानकारी इकट्ठा करने वाला है। सूर्य के नजदीक यां उसके उपर आदित्य एल-1 नहीं उतरने वाला।