{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Audi के Logo में 4 छल्ले क्यों होते हैं?

 
Audi Logo Story : जैसा की आप जानते हैं ऑडी जर्मनी की एक कार निर्माता कंपनी है जो अपनी लग्जरी कारों के लिए फेमस है। आप सभी ने देखा होगा ऑडी के लोगो में 4 छल्ले होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि 4 छल्लों की जगह कोई और लोगो क्यों नहीं और अगर है तो चार कड़े ही क्यों। हम आपके इस सवाल का जवाद आज देने आए हैं। आइए जानते हैं खबर में। Dainik Haryana News,Why Audi Logo Have 4 Rings(New Delhi): लग्जरी कारों के लिए जानी जाने वाली ऑडी कंपनी का मालिकाना हक फॉक्सवैगन ग्रुप के पास है। ऑडी की कारों को चार छल्लों वाली या चार कड़ों वाली कार बोला जाता है जो दुनिया में काफी फेमस हैं। आपने कभी तो ये बात सोची होगी के आखिर इस कंपनी का लोगा चार कड़े ही क्यों है। दरअसल, ऑडी कंपनी का लोगो चार अलग अलग ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियों( automobile manufacturing companies) के एकीकरण का प्रतिनिधित्व को दर्शाती हैं। READ ALSO :Gadar 2 Sunday Box Office Collection:  गदर 2 ने फिर किया धमाल रविवार को कमाई के मामले में आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को पछाड़ा वर्ल्ड वॉर के दौरान जर्मनी की इकोनॉमी कोलैप्स कर गई, 1930 में जर्मनी में मंदी का दौर आया तो देश की सभी कार कंपनियां लगभग बंद ही होने वाली थी। देश की खराब हालत को देखते हुए जो चार कंपनियां आपस में प्रतिद्वंदी थी उन्होंने एक साथ मिलने का फैसला किया। जिसमें ऑडी, होर्च, वांडरर और डीके डब्ल्यू शामिल हैं। चारों कंपनियां एक साथ मिली और 1932 में एक ऑटो यूनियन का गठन किया है। READ MORE :Vikram Lander: चांद पर भारत के प्रज्ञान रोवर का पहले से ही बैठा पड़ोसी, दोनों के मिलने के चांस बढ़े इसमें एक ऑडी कंपनी भी थी उस दिन के बाद इस कंपनी ने अपना लोगो चार छल्ले ही रखे जो चारों कंपनियों को दर्शाता है। जब भी कंपनियों ने ऑटो यूनियन का गठन किया तो लोगों के बीच में इसका नाम ऑटो यूनियन ही लिखा गया नाकि किसी कंपनी का नाम। ये यूनियन 1969 तक रहा और जब फॉक्सवैगन ने ऑटो का अधिग्रहण किया तो लोगो के बीच से ऑटो को हटाया गया। सिर्फ ऑडी के साथ आपस में जुडे चार छल्लों को ही रहने दिया।