{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Chandrayaan 3 Today Update: लैंडिंग के एक दिन पहले विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की भयानक तस्वीर, जिसे देख उड़े इसरो के होश!

 
Chandrayaan 3 Moon Mission: चंद्रयान 3 अब अपनी मंजिल के बेहद ही करीब है। 40 दिन का सफर अब जल्दी ही खत्म होने वाला है, कल चंद्रयान 3 चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। लेकिन इससे पहले विक्रम लैंडर ने चांद से हैरान कर देने वाली तस्वीरें भेजी हैं, जिसे देख वैज्ञानिकों के होश उड़ गए। ऐसा क्या भेजा चंद्रयान 3 जिसे देख वैज्ञानिकों को चिंता सताने लगी। Dainik Haryana News: Chandrayaan 3 Landing Time(ब्यूरो): भारत का चंद्रयान 3 कल 23 अगस्त को तकरीबन 6 बजे के आस-पास चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करने वाला है। इससे पहले रूस केलूना-25 की क्रैश लैंडिंग ने इसरो को चिंता में डाल दिया है। इसरो वैज्ञानिक ने बताया जो काम हमने 2 बार में किया वो लूना-25 ने एक ही बार में कर दिया, जिसकी वजह से वो चांद के बेहद ही करीब पहुंच गया। चांद के इर्द-गिर्द चक्कर लगाने की वजाहे उसकी सतह से टकरा गया। जिसके बाद से सभी की नजरें अब चंद्रयान 3 पर बनी हैं। चंद्रयान 3 अब तक सारी मुश्किल बाधाओं को पार करते हुए चांद की अंतिम कक्षा में पहुंच चुका है। इसके बाद बस एक ही काम बाकी है और वो है चंद्रयान 3 का साफ्ट लैंडिंग करना। रविवार को चंद्रयान 3 की स्पीड को कम करने के लिए अंतिम डी-बूस्ट सफलता से कर लिया गया। अब वो दिन दूर नहीं जब भारत का झंडा चांद पर लहराता दिखने वाला है। Read Also: Gadar 2 Box Office Collection Day 10: गदर 2 ने सुल्तान, दंगल और पठान जैसी बड़ी फिल्मों को पिछे छोड़, बनाया एक नया रिकार्ड वैज्ञानिकों ने बताया है कल शाम जब विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरने से पहले आखिर के वो 18 मिनट बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। विक्रम लैंडर अब चांद से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 किलोमीटर के इस सफर में 10 से 12 किलोमीटर तक चंद्रयान 3 की स्थिति को नियंत्रित किया जाएगा उसके बाद लैंडिंग प्रकिया शुरू की जाएगा।

लैंडिंग से पहले विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की डरावनी तस्वीर

विक्रम लैंडर ने ताजा तस्वीरों में चांद के सबसे बड़े गड्ढों की तस्वीर खेंच कर भेजी है। जिसमें चांद पर गड्ढे इतने बड़े हैं जिनकी लंबाई चौड़ाई 43 किलोमीटर तक है। विक्रम लैंडर के दवारा भेजी गई इन तस्वीरों को देख सभी के होश उड़ गए। Read Also: Haryana News: हरियाणा में यात्रियों की सुविधा के लिए चलती दिखेगी एक और वन्दे भारत ट्रेन, इस प्रकार रहने वाला है रूट मैप चंद्रयान 3 कल 23 अगस्त की शाम तकरीबन 6 बजे के आस पास चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला है। 23 अगस्त को चांद पर दिन का उजाला दिखाई देगा। इसके बाद फिर से 28 दिन के लिए अंधेरा छा जाएगा। चंद्रयान 3 चांद पर 14 दिन तक जांच करने वाला है।