{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Mission Surya Yaan: चांद पर जीत पाने के बाद अब भारत का सुर्य की और मिशन तैयार

 
ISRO Mission Surya Yaan: भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग करवाके बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके बाद इसरो एक और बड़ा मिशन अगले महीने लांच करने वाला है। मिशन चंद्रयान के बाद अब मिशन सुर्य यान की और भारत कदम बढ़ाने को तैयार खड़ा है। Dainik Haryana News: Aditya L-1 India First  Mission on Sun(नई दिल्ली):चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब इसरो 2 सितंबर को अपना नया मिशन लांच करने वाला है। मिशन सुर्य यान। भारत आदित्य एल-1 को सुर्य मिशन पर भेजने वाला है। इसे सुर्ययान भी कहा जा रहा है। इसकी लांचिंग 2 सितम्बर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेश सेंटर से की जाएगी। आदित्य एल-1 भारत का पहला सूर्य मिशन होगा। इसे प्यार से सूर्ययान भी बुलाया जा रहा है। Read Also: Cricket News: भारत के वो 4 खिलाड़ी जो दावेदार होने के बाद भी नहीं बन पाए टीम इंडिया के कप्तान आदित्य एल-1 जोकि सतीश धवन सेंटर में रखा हुआ है। इसमें 7 पेलोड लगे हैं। सूर्य और धरती के बीच इस सूर्य यान का स्थापित किया जाएगा। जहां पहले से ही कई यानों को स्थित किया गया है।इस धरती और सूर्य के बीच की जह को सूर्य यानों का घर भी कहा जाता है। भारत की और से ये पहला मिशन होगा। इसरो प्रमुख का कहना है की यान तैयार है और लांच करने की देरी है। आदित्य एल-1 2 सितंबर को 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए निकलेगा और यह दूरी 127 दिनों मे पुरी होगी यां यूं कह लें कि 4 महीने से भी ज्यादा का समय लगने वाला है। भारत की और से ये पहला सूर्य मिशन है, लेकिन अब तक 22 बार ऐसा किया जा चुका है। Read Also: MANREGA : मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी अपडेट, आधार कार्ड वाले जरूर जानें एक ही बार मिशन फैल हुआ है। पहला सूर्य मिशन 1960 में भेजा गया था। सबसे ज्यादा 14 बार नाशा मिशन कर चुका है। भारत इसमें सफल रहता है यां नहीं 127 दिन बाद ही पता चलने वाला है। 2 सितंबर को PSLV राकेट से इसे लांच किया जाएगा।