{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Vehicle Tires : जानिए, गाड़ियों के टायर का कलर क्यों होता है काला?

 
Auto News : काले टायर होने के पीछे काफी गहरे राज छिप हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जो प्रकृतिक रबड़ होता है उसका कलर स्लेटी होता है। फिर इसको काले कलर का कैसे बनाया जाता है   Dainik Haryana News :  vehicle tires black : आपने देखा होगा सड़कों पर चलने वाली कर एक कार का टायर काले रंग का होता है। क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया के आखिर गाड़ियों के टायर काले रंग के ही क्यों होते हैं किसी और रंग के क्यों नहीं होते हैं। आज हम आपके इस सवाल का जवाब देने आए हैं। इस सवाल का जवाब लेने के लिए हमारी खबर के साथ जरूर बने रहें। आपकी जानकारी के लिए बता दें, हमारे भारत में ही नहीं दुसरे सभी देशों में भी काले ही कलर के टायर देखने को मिलते हैं।  

काले कलर के पीछे छिपा गहरा राज :

  READ ALSO : आमजन को महंगाई से राहत, सस्ती हुई ये चीजें!   दरअसल, काले टायर होने के पीछे काफी गहरे राज छिप हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जो प्रकृतिक रबड़ होता है उसका कलर स्लेटी होता है। फिर इसको काले कलर का कैसे बनाया जाता है। इसमें कार्बन को मिलाया जाता है। जब टायर को बनाते हैं तो उसकी प्रकिया को वल्कनाइजेशन कहते हैं। कार्बन को इसलिए मिलाया जाता है ताकि टायर जल्दी से घिसे।    

कार्बन युक्त टायर(carbon fiber tires) : 

    ऐसे में अगर हम कार्बन की मिलावट नहीं करते हैं तो हमारी कार का टायर जल्दी घिस जाता है लेकिन कार्बन युक्त टायर इसके मुकाबले 10 गुना ज्यादा चलता है। इसलिए ही टायरों में कार्बन को मिलाया जाता है। टायरों को बनाते समय उसमें सल्फर को भी मिलाया जाता है वो सुरज से आने वाली किरणों से भी बच सकते और ज्यादा चल सके। कार्बन भी कई प्रकार का होता है उसमें रबड़ को देखकर ही कार्बन की मिलावट की जाती है। ऐसे में जब भी किसी टायर को जलाया जाता है तो उसमें से काला धुंआ निकलता है जो कार्बन और सल्फर के कारण होता है।   READ ALSO : Reliance Group News: मुकेश अंबानी की सफलता में इस सख्श का है, बहुत बड़ा हाथ! कहा जाता है दूसरा चाणक्य

क्यों बने होते हैं टायरों पर खांचे :

    इनकी भी बड़ी ही अहम भुमिका होती है कि क्यों टायरों पर खांचे बने होते हैं। ऐसे में खांचों से कार की सड़क पर पकड़ को ये पक्का यानी मजबूत बनाते हैं। इनके कारण आपकी कार ज्यादा तेजी से चल पाती है। और आपको किसी भी हादसे से बचाती है। दूसरी और अगर कार के टायरों का कलर किसी और रंग का कर दिया जाए तो वो सीधा आकर आंखों में लगता है। जिसके कारण हादसे भी हो सकते हैं। इसलिए ही कंपनी का काला ही कलर पसंद आता है।