{"vars":{"id": "112803:4780"}}

 Haryana News : इस बार हरियाणा, पंजाब में 4 गुना ज्यादा कपास की पैदावार

 
Cotton Price : अगर आप भी किसान हैं और कपास की खेती करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल कपास की पैदावार 4 गुना होने वाली है। इसके बाद किसानों की मौज हो जाएगी। आईए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Cotton Latest Price(ब्यूरो): किसानों का कहना है कि पहले कटाई चक्र में कपास उगाने वाले 4 राज्य जैसे फाजिलका, बंडिया मानसा, मुफ्तर 2 से 4 किवेंटल पारंपरिक योजनाओं को बढावा देगी। पिछले साल की बात की जाए तो 2.48 लाख हेक्टेयर जमीन पर किसानों ने कपास की बुवाई करी थी लेकिन उत्पादन 7 लाख किवेंटल से भी कम था। जबकि होना चाहिए 29 लाख किवेंटल जो इस बार अनुमान लगाया जा रहा है। READ ALSO :Artificial Intelligence : क्लाउड बेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए जियो प्लेटफॉर्म और एनविडिया में साझेदारी, मुकेश अंबानी ने निभाया वादा रिपोर्ट का कहना है इस साल 1.75 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई है जो बेहद ही कम रकबा है। साल 2022 में कपास की फसल बॉलवॉर्म और व्हाइटफ्लाई की वजह से खराब हो गया था। इसलिए अब किसान कपास को उगाने से कतरा रहे हैं ताकि नुकसान से बचा जा सके। पीएयू के प्रधान का कहना है कि अब कपास की फसल पर सफेद मक्खी का खतरा खत्म हो गया है और गुलाबी बॉलवॉर्म का खतरा अभी अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब कपास की फसलों पर सिर्फ 20 सितंबर तक ही कीटनाशकों का छिड़काव करना जरूरी है। अब कपास के पौधे को काफी दिन हो गए हैं और उनके पत्तों में मक्खियों के लिए रस नहीं बचा है। इसलिए वो अब नुकसान ना के बराबर करेंगे। हालांकि, अगले तीन सप्ताह कुछ खतरा हो सकता है। बंठिडा के कृषि अधिकारी हसन सिंह का कहना है कि इस बार कम बारिश कपास की खेती के लिए वरदान साबित हुई है। इस बार बारिश कम हुई है जिसकी वजह से कम कीट लगे हैं तो पौधों की वृद्धि काफी अच्छी हुई है। READ MORE :Urfi Javed New Fashion: उर्फी जावेद ने पहनी जंजीर, बदन छुपाने के लिए किया ये काम लगभग 5 फीट तक पौधों की लंबाई हो गई है और ग्रोथ भी काफी अच्छी हुई है। अगर इस बार कीटों का नियंत्रण रहा तो 10 क्विेंटल तक प्रति एकड़ पैदावार हो सकती है जो दो बार के ही चक्र में होगी। इस बार मंडियों में 29 लाख क्विेंटल कपास की फसल पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

क्या होगा कपास का मूल्य :

इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य स्टेपल के लिए 6620 रूपये प्रति क्विेंटल, लंबे स्टेपल के लिए 7020 रूपये का रेट है। रविवार की बात की जाए तो 5 हजार रूपये क्विेंटल से ज्यादा कपास की फसल खरीदी गई है।