{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Bank Holiday : अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

 
 Bank News : अगर आप किसी भी बैंक के कार्य को करने के बारे में सोच रहे हैं तो अगले महीने कई दिनों के लिए बैंकों का कामकाज रूकने जा रहा है। अगले महीने में कई त्योहारों के कारण बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को RBI ने जारी कर दिया है जो आपको लिए जानना जरूरी है बने रहें हमारी खबर के साथ।     Dainik Haryana News : Bank Holiday In April : दोस्तों अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो आप इसी महीने में उसे निपटा लें। क्योंकि, आने वाले महीने में बैंकों की काफी दिनों की छुट्टियां रहने वाली हैं। RBI की और से छुट्टियां की लिस्ट जारी कर दी गई है ताकि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।       आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले महीने में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं इन छुट्टियों में महीने का दुसरा और चौथा शनिवार और रविवार दोनों ही शमिल हैं। हालांकि, Online Service सेवाएं जारी रहेंगी और आप आसानी से पैसों का लेन देन कर सकते हैं। RBI ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट( Negotiable Instruments Act) के तहत छूट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है।  

चेक करें छुट्टियों की लिस्ट :

  1 April शनिवार के दिन बैंक अकाउंट की साल की क्लोजिंग के कारण बैंकों का अवकाश रहने वाला है। 2April को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 4 Aprilमहावीर जयंती के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 5 Aprilबाबू जगजीवन राम जन्म दिवस के कारण बैंक बंद होंगे। 7 Aprilको गुड फ्राइडे होगा। 8 Aprilको महीने का दुसरा शनिवार होने जा रहा है। 9 तरीख को रविवार को बैंकों के कामकाज बंद रहेंगे।     14 Aprilको डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। उसी दिन बोहाग बिहु,तमिल नववर्ष, महा बिसुभा संक्रांति, बीजू महोत्सव,वैशाखी, चीरोओबा कई त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। 15 तारीख को शनिवार के दिन विशु, हिमाचल, बंगाली नव वर्ष दिवस और विशु के कारण बैंकों का काम बंद रहेगा। 16April को रविवार होगा। 18 Aprilको शब ए कद्र के कारण बैंक बदं होंगे।       21 Aprilको ईद उल फितर, गरिया पूजा, जुमात उल विदा के कारण बैंकों का अवकाश रहने वाला है। 22 Aprilको महीने का चौथा शनिवार होगा। उसके साथ ही रजमाई ईद भी होगी। 23April को फिर से रविवार और महीने की आखिरी तरीख को भी रविवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।