{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Business Advice : आज ही शुरू करें ये 12 महीने चलने वाला बिजनेस, होगी लाखों की कमाई

 
Business Tips :आज के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही हैं इसलिए वे बिजनेस करने की सोचते हैं। आज हम आपको ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। जो 12 महीने चलने वाला हैं। आइए जानते हैं हमारी खबर के द्वारा।
Dainik Haryana News, Business News(New Delhi ): बढ़ती मंहगाई के इस दौर में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बारे में आप जानते ही होगें। इन दिनों सीएनजी की कीमत भी लगातार बढ़ रही हैं। इन दिनों इलेक्ट्रिक साधन की बाजार में धूम मची हुई हैं। जिससे प्रदूषण कम होता हैं। साथ ही यह साधन कम कीमत पर मिल जाता हैं। Read Also : Disha Patni New Photo’s: दिशा पाटनी ने करवाया ऐसे फोट शूट, लोगों मेंं मची हड़कंप अगर आप भी इलेक्ट्रिक साधन चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस करना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने की खर्च चार्जर की क्षमता पर निर्रभ करता हैं। इसमें कम से कम लाख रूपये का निवेश करना होगा। अगर ज्यादा क्षमता के चार्जर लगाएं तो खर्च 40 लाख रूपए तक हो सकता हैं। ए. सी. स्लो चार्जर कम महंगे होते हैं। डी.सी. फास्ट चार्जरों की कीमत ज्यादा होती हैं। एक डी.सी. चार्जर की कीमत 1 लाख तथा 15 लाख कुछ रूपए हो सकती हैं। जबकि ए.सी चार्जर की कीमत 20,000 से लेकर 70,000 रूपए के बीच होती हैं।

क्या परमिट सरकार से लेना होगा?

चार्जिंग स्टेशन के लिए किसी भी  प्रकार के परमिट की आवश्यकता नहीे हैं। नए नियमों के मुताबिक कोई भी  व्यक्ति संगठन बिना परमिट के पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बना सकता हैं। इसके लिए जो चीजें चाहिए वे हैं-तकनीक,सुरक्षा,परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड और कुछ प्रोटोकॉल का पालन करें। इसे आप अपने घर में भी लगा सकते हैं। अगर आप के पास पर्याप्त पूंजी नहीं हैं तो कुछ लोग मिलकर सेल्फ हेल्प ग्रुप बना सकते हैं। फिर सेल्फ हेल्प ग्रुप को बैंक से लोन मिल जाएगा। उससे आप चार्जिंग स्टेशन लगा सकते हैं। Read More :Sam Bahadur Box Office Collection Day 15: 15 वें दिन सैम बहादूर ने मारी बाजी आप चाहें तो दोपहिया, तीनपहिया, कॉमर्शियल, प्राइवेट, ट्रक या बस जो बिजली पर चलते हैं, उनके लिए चार्जिंग स्टेशन बना सकते हैं. मुनाफे की बात करें तो दोपहिया, तिपहिया, कॉमर्शियल या प्राइवेट चारपहिया गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने में ज्यादा है. चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए आपको बिजली का कनेक्शन लेना होगा और एक ट्रांसफर भी लगवाना होगा. ट्रांसफर के साथ जोड़ने के लिए हेवी ड्यूटी केबलिंग करनी होगी. चार्जिंग स्टेशन के लिए सबसे जरूरी है जमीन. अगर खुद की हो तो ठीक नहीं तो लीज पर भी ले सकते हैं. अब चार्जिंग स्टेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्टर जैसे शेड, पार्किंग एरिया आदि बनाने होंगे. मुख्य ख चार्जिंग टावर बनाने में होता है.

यूपी में मिलेगी इतनी सब्सिडी

यूपी सरकार ने कहा है कि शुरूआती 2,000 चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सर्विस प्रोवाइडर को सब्सिडी दी जाएगी. चार्जिंग स्टेशनों पर अधिकतम सब्सिडी 10 लाख रुपए की होगी. इस प्रस्ताव में प्रति स्वैप स्टेशन 5 लाख रुपए की पूंजीगत सब्सिडी की सीमा भी शामिल है, जो अधिकतम 1,000 ऐसे स्टेशनों को दी जाएगी.

इतनी सब्सिडी मिलेगी दिल्ली में चार्जिंग स्टेशन लगाने से

दिल्ली के निवास कॉल करके या आॅनलाइन तरीके से डिस्कॉम से ईवी चार्जर इस्टॉलेशन हेतु आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली की ईवी स्ट्रेटेजी के अनुसार पहले 30,000 स्लो चार्जिंग पॉइंटस 6,000 रूपए की सब्सिडी मिलेगी। दिल्ली सरकार का दावा हैं। कि उन्होंनें 1,000 चार्जिंग स्टेशनों के लिए 60 लाख की सब्सिडी जारी कर दी हैं। बता दें कि साल 2022 में ईवी की कुल बिक्री 77,849 व्हीकल तक पहुंच सकती हैं जो कि साल 2021 के मुकाबले 185 फीसदी अधिक हैं। आगे इसमें और बढोत्तरी होगी ।