{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Business News : पापा ने सिखाया कंप्यूटर, 16 साल की बेटी ने खड़ा किया 100 करोड़ का कारोबार

 
Business Success Story : आज हम आपको बिजनेस की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसमें एक 16 साल की लड़की को उसके पिता ने कंप्यूटर सिखाया और आज उनकी बेटी ने 100 करोड़ रूपये का कारोबार खड़ा कर दिया है। आइए खबर में जानते हैं उनकी सफलता की कहानी। Dainik Haryana News,Success Story Of A Girl(चंडीगढ़): 16 साल की बच्चे की उम्र खेलने और मस्ती करने की होती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी बच्ची की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने 100 करोड़ रूपये की कंपनी खड़ी कर दी है। 16 साल की उम्र में वो लड़की 10 लोगों को रोजगार दे रही है और अपना काम संभाल रही हैं। प्रांजलि अवस्थी एआई स्टार्टअप( Pranjali Awasthi AI Startup),Delv.AI की फाउंडर हैं। भारत में इस बेटी को देखकर अमेरिका भी हैरान है कि इस लड़की ने इतने उम्र में इतनी सफलता को कैसे पा लिया है। जब बच्चों की पढ़ाई और खेलने का समय होता है उस समय में एआई स्टार्टअप, प्रांजलि कंपनी को संभाल रही है। READ ALSO :Mahatma Gandhi : महात्मा गांधी की तस्वीर भारतीय नोटों पर पहली बार कब छपी

जानें इनके बारे में पूरी जानकारी :

16 साल की प्रांजलि अवस्थी एआई स्टार्टअप Delv.AI की फाउंडर हैं। टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में इस कंपनी ने तहलका मचा दिया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस उनकी नौकरी के लिए खतरा है प्रांजलि ने उसी एआई का ताकत बनाकर अपनी 100 करोड़ की कंपनी बनाकर लोगों को एक मिसाल पैदा कर दी है। अमेरिका में आयोजित मियामी टेक वीक प्रोग्राम में शामिल प्रांजलि इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। इस कंपनी फंडिंग भी हासिल की है और कंपनी की शुरूआत साल 2022 में की गई थी। उनकी कंपनी आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस डेटा प्रोसेसिंग को आसान बनाती है। उनकी कंपनी डेटा को असानी से प्रोसेस करने की प्रक्रिया को और भी आसान बना देती है।

महज 7 साल की आयु में ही सीख लिया था काम :

इस लड़की ने महज सात साल की ही आयु में अपने पापा से कंप्यूटर को सीख लिया था। 11 साल की आयु में उसने कोडिंग सिख लिया था।कंप्यूटर साइंस उसका फेवरेट सब्जेट था। इस काम को करने की चाह उनकी और भी ज्यादा बढ़ गई जब उनका परिवार अमेरिका में शिफ्ट हो गया था। 13 साल की आयु में उम्र प्रांजलि को फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में इंटरर्नशिप मिल गई है। READ MORE :Israel’s Hamas War: इजराइल की हमास पर जवाबी करावाई, दुनिया की नजरें टिकी इस युद्ध पर प्रांजलि को लुसी गुओ और डेव फोंटेनोट की स्टार्टअप कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका मिला।जब वो र्लनिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी तो उनको Delv.AI का आइडिया आया और इंटर्नशिप के दौरान वो डेटा पर बहुत ज्यादा सर्च किया और उन्हें लगा कि एआई के जरिए इस काम को और भी आसानी बनाया जा सकता है। उन्होंने बीटा वर्जन को तैयार किया और बीटा वर्जन से ही इस एआई की काफी चर्चा होने लगी है। इस एआई की मदद से फास्ट और सटीक जानकारी खोजने में मदद मिलने लगी। एजुकेशन सेक्टर में भी Delv.AI काफी पॉपुलर होने लगा। कंपनी को 450,000 डॉलर की फंडिंग भी मिल गई। हाल ही में कंपनी 12 मिलियन डॉलर की है जहां पर दस लोग काम कर रहे हैं। जिन्हें प्रांजलि खुद लीड कर रही हैं और काम को वो ही संभाल रही हैं।