{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Business Tips : 23 साल की लड़की ने बंजर जमीन पर खेती करके रचा इतिहास, हर महीने के कमाती है इतने लाख रूपये

 
Business News: बहुत से लोग बंजर जमीन को ऐसे ही छोड़Þ देते है। बंजर जमीन पर खेती नहीं करते है आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जिसने बंजर जमीन पर खेती करके लाखों की कमाई की है आइए जानते है इस लड़की के बारे में Dainik Haryana News,Success Tips(New Delhi): 23 साल की एक लड़की ने बंजर जमीन पर खेती करके लाखों रूपये का मुनाफा कमाया है। इस लड़की ने बंजर जमीन पर स्ट्रॉबरी की खेती शुरू की थी।आजकल के युवा इतनी पढ़ाई करने के बाद भी नौकरी के लिए परेशान रहते है। नौकरी न मिलने पर उदास हो जाते है वहीं कुछ युवा ऐसे भी है निराश न होकर अपना बिजनेस करके लाखों रूपये कमाते है। ऐसे ही इस लड़की ने बंजर जमीन पर खेती करके युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। अब वह हर महीने लाखों की कमाई कर रही है। READ ALSO :Govt. Scheme : बेटियों के लिए शुरू की राजस्थान सरकार की इस योजना ने किया मालामाल, दे रही इतने लाख रूपये झांसी की रहने वाली गुरलीन चावला ने युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद गुरलीन ने कुछ अलग करने की सोची। गुरलीन ने बंजर जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की।गुरलीन ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिनरात कड़ी मेहतन की। आज गुरलीन हर महीने लाखों रुपयों की कमाई कर रही हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं था। गुरलीन जहां पर रहती हैं वहां गर्मी बहुत पड़ती है। ऐसे में स्ट्रॉबेरी की खेती करके उन्होंने सबको चौंका दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी भी गुरलीन की तारीफ कर चुके हैं। गुरलीन ने दिखा दिया कड़ी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

ऐसे की शुरूआत:

गुरलीन ने लॉ की पढ़ाई की है। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण उसे झांसी आना पड़ा। गुरलीन को स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है इसलिए उसने अपने घर में स्ट्रॉबेरी के कुछ पौधे लगाए। इसके अच्छे परिणाम आने पर उसने अपने पिता के फार्म हाउस पर लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर दी।गुरलीन को स्ट्रॉबेरी खेती करते देख अन्य किसान भी इस ओर आकर्षित होने लगे। जिसके बाद सरकार भी स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल के जरिए किसानों को स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

ऐसे की स्ट्रॉबेरी की खेती

गुरलीन ने बताया कि उसने आॅनलाइन स्ट्रॉबेरी की खेती सीखी थी। गुरलीन की इस मेहनत को देखकर उसके पिता ने भी इस काम में उसका साथ दिया। चार एकड़ जमीन जो ऐसी ही पड़ी थी, उसमें कोई फसल नहीं उगाई गई थी। वह अक्टूबर महीने में बाजार से 20 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे खरीद कर लेकर आई और उसने ये पौधे 1.5 एकड़ जमीन पर लगा दिये। यह फसल दिसंबर के महीने में बिकने के लिए तैयार हो गई। गुरलीन ने फलों के लिए लॉकल मार्केट में संर्पक किया इसके बाद उसके सारे फल बिक गए।

पीएम मोदी ने की तारीफ:

गुरलीन चावला और उनकी स्ट्रॉबेरी की खेती की पहल का उल्लेख पीएम मोदी अपनी मन की बात में भी कर चुके है। झांसी में स्ट्रॉबेरी की सफलतापूर्वक खेती के बाद प्रशासन और सरकार ने उसकी खूब सराहना की। READ MORE :Sofia Ansari New Video : सोफिया अंसारी की ये वीडियों देख, लोगों की उड़ी रातों की नींद

ऑनलाइन भी कर रहीं बिक्री :

गुरलीन के मुताबिक, उन्होंने झांसी ऑर्गेनिक्स नाम से एक वेबसाइट भी डिजाइन कर दीं। यहां से लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। गुरलीन स्ट्रॉबेरी के साथ सब्जियां भी उगा रही हैं। वह 7 एकड़ जमीन पर खेती कर रही हैं। फार्म में हर दिन 70 किलो स्ट्रॉबेरी का प्रोडक्शन हो रहा है। हर दिन करीब 30 हजार रुपये की बिक्री हो जाती है।