{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Currency Update : नोटों पर क्यों लिखी होती है ये बात मैं धारक को.. रूपये अदा करने का वचन देता हूं?

 
Indian Currency : नोटों को बनाने का और उनका वितरण करने का जिम्मा RBI का होता है। आपने देखा होगा नोटों पर एक लाइन लिखी होती है कि मैं धारका को.. रूपये अदा करने का वचन देता हूं। तो चलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसा क्या लिखा होता है। लाइन का मतलब जानने के लिए हमारी खबर को जरूर पढ़ें।     Dainik Haryana News : Indian Currecny Note : नोट का इस्तेमाल तो हर कोई करता होगा। हालांकि, डिजिटल का जमाना आ गया है लेकिन फिर भी नोट और सिक्के के बिना तो काम नहीं चलता है। जब भी बाजार से कुछ सामान लेने के लिए जाते हैं तो नोट की जरूत होती है।       साल 2016 में नोट बंदी हुई और 1000, 500 के नोटों को बंद कर दिया गया उसक बाद नए नोट को जारी किया गया जो आज बाजार में चल रहे हैं। आपने ध्यान दिया के सब कुछ बदल गया पर एक लाइन जो नोटों पर लिखी होती है वो नहीं बदली। ऐसा क्यों? वो लाइन है मैं धाकर को.. रूपये अदा करने का वचन देता हूं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे के इस लाइन का क्या मतलब होता है।    

जानें लाइन का मतलब?

    नोट को बनाने की जिम्मेदारी RBI की होती है।RBI धाकर को ये भरोसा दिलाता है कि जितने का नोट आपके पास है उतने रूपये का सोना मेरे पास रिजर्व में रखा है। यानी उतने मुल्य के नोट के लिए धारक को उसकी देयता होगी।  

क्या है तिरछी लाइन का मतलब?

  आपने ध्यान दिया होगा के नोटों पर तिरछी लाइन बनी होती हैं। दरअसल, ये लाइन उन लोगों के लिए होती हैं जिन लोगों को दिखाई नहीं देता है। ताकि वो लोग छूकर बता सकें कि ये कितने रूपये का नोट है। इसलिए हर एक नोट पर अलग अलग लाइनें बनी होती हैं।  

एक रूपये के नोट पर क्यों नहीं होते RBI के गवर्नर के हस्ताक्षर?

    आपने देखा होगा के सभी के सभी नोटों पर RBI के गवर्नर के साइन होते हैं। पर एक रूपये के नोट पर नहीं होता ऐसा क्यों? इस पर भारत के वित्त सचिव के हस्ताक्षर ही होते हैं।