{"vars":{"id": "112803:4780"}}

First Bullet Train In India : इन दो शहरों के बीच दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

 
Bullet Train : भारत सरकार देश में पहली बुलेट ट्रेन को लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। जल्द ही देश में पहली बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। आईए खबर में जानते हैं कब तक चलेगी भारत में पहली बुलेट ट्रेन। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News :#First Bullet Train In India(ब्यूरो) : देश में पहली बुलेट ट्रेन का सपना साकार होते दिखाई दे रहा।देश में पहली बुलेट ट्रेन के चलने पर लोगों को काफी फायदा होने वाला है। बुलेट ट्रेन पर काम करने वाली एजेंसी NHRCL ने 11 हजार करोड़ की लागत से 24ई5 सीरिज सिंकानेस ट्रेन सेट( 24E5 Series Synchronization Train Set) को खरीदने के लिए टेंडर निकाला है। अहमदाबाद-मुंबई क कोरीडोर पर साल 2027 तक पहली बुलेट ट्रेन को चलाने का लक्ष्य रखा गया है। READ ALSO :Tallest Tree in the World: ये है दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़, लंबाई देख रह जाएंगे हैरान कंपनी ने अक्टूबर तक बोलियों का समय निर्धारित किया है। हर एक ट्रेन सेट में 10 कोच होंगे जिसमें आसानी से 690 यात्री बैठ सकेंगें। इस ट्रेन को भारत के वातावरण के अनुकुल ही तैयार किया गया है।

जपानी कंपनियों को मिलेगा मौका:

NHSRCL कंपनी ने 11 हजार करोड़ की लागत से जिस शिकानसेंन ट्रेन( shikansen train) की सीरिज के सेट का टेंडर निकाला है। दरअसल, शिकानसेन हाई स्पीड रेल का नाम है। इस टेंडर से जापान की कंपनियों को भी फायदा होगा। जापान की कुछ कंपनी ऐसी हैं जो ऐसे ट्रेन सेट बनाती हैं। जिसमे हिटैची रेल और कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज( Hitachi Rail and Kawasaki Heavy Industries) शामिल हैं। आपको बताते चलें अभी तक इन ट्रेन की कीमत के बारे में किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया है। READ MORE :Haryana News: हिसार जिले को मिलने जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से हिसार दौड़ेगी ट्रेन ट्रेन को भारत में लाने के लिए तेजी से काम चल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि नदियों पर पुल बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पिछले 6 महीने में 4 पुलों का निमार्ण किया जा चुका है। भारत में बुलेट ट्रेन को चलाने की शुरुआत साल 2017 में की थी और थोड़ी सी सुचना सामने निकल कर आ रही है कि इस प्रोजेक्ट पर 1.16 लाख करोड़ की लागत आ सकती है।