{"vars":{"id": "112803:4780"}}

Home Business Idea : किसानों को ये खेती एक ही फसल में दे रही लाखों रूपये का लाभ, जानें कैसे करें इसकी बुवाई?

 
Farming Tips : अगर आप भी किसान हैं और एक ही फसल की खेती करते करते थक चुके हैं तो आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके करने से आपको एक ही फसल से लाखों रूपये का फायदा मिल रहा है। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News :#Business Tips(ब्यूरो) : भारत देश कृषि प्रधान देश है यहां पर बहुत प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। आधे से ज्यादा जनता खेती पर निर्भर है। अब भारत का किसान भी अलग अलग खेती करने लगा है आधुनिक खेती ये किसान अच्छा पैसा कमा रहे हैं। अगर आप भी खेती करते हैं और फसल से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके करने से आप महीने के एक लाख रूपये तक कमा सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फूलों की खेती की जसके करने से किसान मोटी कमाई कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, फूलों की खेती के लिए सरकार भी बढ़ावा दे रही है और पैसे का भी सहारा दे रही है। अगर आप नरगिस का फूल( Nargis flower) उगाते हैं तो महीने के एक लाख रूपये आराम से कमा लेंगे। READ ALSO :Moon Mystery: आखिर कैसे हुई चांद की उत्पत्ति

जानें कैसे करें नरगिस के फूल की खेती?

सबसे पहले हम नरगिस के फूलों की किस्मों की बात करें गें। इस फूल की 18 किस्म होती हैं। जिसमें, विंस्टन चर्चिल, तहीती बैरट व्हाइट, आइस फोलिस कैलिफोर्निया सन, ब्राइउल गाउन, डच मास्टर, चीयरफुलनेस और टेक्सास सेमी को शामिल किया गया है। इसकी प्रजाति का चयन करने के बाद हमें इसकी मिट्टी का चयन करना होगा जो दोमट या बलुई होनी चाहिए। 7.5 मिट्टी का पीएच(PH) होना चाहिए। फूलों की खेती के लिए ठंडे तापमान की आवश्यकता होती है जो 11 से 17 डिग्री के आस पास होना चाहिए और ज्यादा जल की भी जरूत होती है। सितंबर से अक्टूबर के महीने में ही आपको इसकी बुवाई करनी चाहिए। बुवाई करते ही ज्यादा सिंचाई नहीे करनी चाहिए। 10 किलो गोबर के खाद को प्रति वर्ग मीटर के साथ नाइट्रोज 250, फॉस्फोरस 625 और पोटाश 625 किलो प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिए। READ ALSO :Haryana News: पुलिस ने पकड़े गुरूग्राम में 2 नकली पुलिस वाले, लुटते थे लोगों को

कैसे तोड़ें फूल :

अगर आप फूल की खेती करते हैं तो हंस की गर्दन वाली आकार के अवस्था जमीसे से 10 सेमी ऊपर काटा जाना चाहिए। तोड़ने के बाद इनको पानी में डाला जाता है। दो खिले फूलों को ही काटना चाहिए। नरगिस का फूल 8 दिनों तक सही रह सकता है इसलिए बाजार में भेजने से दो घंटे पहले इसे शर्करा के घोल में रखना चाहिए और 25 पीपीएफ सिल्वर नाइट्रेड में रखना चाहिए।

जानें कितनी होगी कमाई(how much will be the earning)?

इस खेती से कमाई की बात की जाए तो एक हेक्टेयर में 4 लाख कटे फूल और 8 लाख कंद का उत्पादन होता है। जिसे बेचकर आप काफी पैसा कमा सकते हैं।