{"vars":{"id": "112803:4780"}}

India's Largest Cement Producing State : जानें कौन सा है भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य?

 
Largest Cement Producing State Of India : वर्तमान में भारत में 28 राज्य हैं। हर एक राज्य की अपनी अपनी खसियत होती है। आज हम आपको भारत के ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जो सीमेंट का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है। तो चलिए इस ज्ञान के लिए हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें। Dainik Haryana News,India's Largest Cement Producing State (चंडीगढ़): सीमेंट की जरूत पक्के मकानों को बनाने के लिए होती है और आज के समय सीमेंट के बिना हम अपने घर की नीव भी नहीं रख सकते हैं। कई बार आपके मन में भी ये सवाला आता होगा कि आखिर ये सीमेंट कहां से आती है और किस चीज से ये बनती है। तो चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देने आए हैं। READ ALSO :Haryana Weather: देर रात से ही देखने को मिलेगा, हरियाणा के कुछ जिलों में दिखेगी बारिश की झलक!

भारत करता है इतने प्रतिशत सीमेंट का उत्पादन :

सीमेंट को बनाने के लिए सबसे ज्यादा चूना पत्थर की जरूत होती है। सीमेंट बनाने के लिए 70 प्रतिशत चूना पत्थर, 20 से 50 प्रतिशत सिलिका और 5 से 12 प्रतिशत एल्यूमिना की जरूत होती है और तग कहीं जाकर सीमेंट का उत्पादन होता है। दुनियाभर में भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सीमेंट का आविष्कार सन् 1824 में इंग्लैंड के पोर्टलैंड में हुआ था। इसके बाद यह दुनिया के कोने-कोने तक फैल गया। भारत में पहली सीमेंट की फैक्ट्री की बात करें, तो यह 1904 में गुजरात के पोरबंदर में लगी थी। वहीं, 1904 में ही चेन्नई में सीमेंट का उत्पादन शुरू हुआ, लेकिन यह सफल नहीं हो सका। READ MORE :Haryana News : हरियाणा में हर एक बूथ पर युद्धा बनाकर चुनाव की तैयारियों में जुटी JJP

ये है भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य :

भारत में कुछ ऐसे राज्य भी हैं जो वैश्विक सीमेंट का कुल 7 से 8 प्रतिशत सीमेंट का उत्पादन करता है, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। जो राज्य सबसे ज्यादा सीमेंट का उत्पादन करता है वह 'राजस्थान'( Rajasthan) है जहां पर सीमेंट उत्पादन के 19 कारखाने हैं। इस राज्य में साल 1915 में सबसे पहले बूंदी जिले के लाखेरी में पहला कारखाना लगाया गया था। 19 फैक्ट्रियों के अलावा 4 मीडियम और 104 छोटे आकार के सीमेंट कारखाने हैं। चित्तोढ़गढ़ और सवाई माधोपुर भी सीमेंट उत्पादन के लिए जाने जाते हैं।